Maruti की इस कार का नया लुक देख हसीना भी जाएगी शरमा, 313 लीटर का बूट स्पेस और 20 kmpl की माइलेज, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Maruti Suzuki Celerio Classic फोटो क्रेडिट_ Rushlane
Edited By Amit Kasana

Maruti Suzuki Celerio Classic फोटो क्रेडिट_ Rushlane
Maruti Cars: Maruti Suzuki ने अपनी धांसू हैचबैक कार Celerio का नया मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Maruti Suzuki Celerio Classic दिया है। कंपनी ने इसके लुक्स पर सबसे ज्यादा काम किया है। खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर इसे रेट्रो क्लासिक पेंट स्कीम में बाजार में उतारा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को डुएल टोन इफेक्ट दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर बंपर में क्वाड एग्जॉस्ट है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपनी यह कार Bangkok International Motor Show में पेश की है। यह शो 2 अप्रैल, 2023 तक चलेगा। हालांकि कंपनी ने यह कार भारत में कब लॉन्च होगी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
कंपनी ने नई कार में व्हील में क्रोम हबकैप लगाए हैं। कार को पूरी तरह स्पोर्टी लुक दिया गया है। शो में पेश की गई कार व्हाइट कलर की है, जिसकी रूफ डार्क बेज कलर की है। कार के बोनट, साइड और रियर में भी डार्क बेज पट्टी बनी है। व्हाइट और डार्क बेज शेड्स को इसकी सीट अपहोल्स्ट्री पर रखा गया है। कार में लाल-पेंट वाले ओआरवीएम दिए गए हैं। कार में 1.0L पेट्रोल इंजन है जो 20 kmpl की अधिक की माइलेज देता है। कार की शुरूआती कीमत 11.62 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: