Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber : भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त में काफी उछाल आया है। जिसके बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है। देश में एसयूवी से लेकर हैचबैक, सेडान और एमपीवी तक ढेर सारे ऑप्शंस उपलब्ध हैं। वैसे तो एमपीवी (Multi-Purpose Vehicle) सेगमेंट में, बहुत सारे मॉडल उपलब्ध हैं जिनमें टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति सुजुकी इनविक्टो, मारुति सुजुकी अर्टिगा, रेनॉल्ट ट्राइबर और मारुति सुजुकी एक्सएल 6 जैसे पॉपुलर गाड़ियां शामिल हैं लेकिन आज हम आपके लिए दो सस्ते एमपीवी मॉडल लेकर आए हैं जो कम कीमत में धांसू फीचर्स दे रहे हैं। इसमें हमने मारुति सुजुकी अर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर को रखा है जो बजट में बड़े परिवार के लिए बेस्ट गाड़ियां है। चलिए दोनों का कंपैरिजन देखते हैं।
Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber
इंजन स्पेक्स
सबसे पहले इंजन की बात करें तो अर्टिगा एमपीवी माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर करती है जिसमें आपको 103 bhp का पावर आउटपुट और 137 Nm का टॉर्क मिलता है। अर्टिगा सीएनजी पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध है जो 88 बीएचपी और 121.5 एनएम का टॉर्क देती है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि Renault Triber में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। इस गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें : Google का बड़ा फैसला, Matrimonial समेत 10 भारतीय Apps पर करेगा कार्रवाई!
फीचर्स में कौन आगे?
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ रेनॉल्ट ट्राइबर में भी आपको एंड्रॉयड ऑटो और apple कारप्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर मिलता है। यह स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, सेकंड और थर्ड रो के लिए एयर कंडीशनिंग वेंट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और एक PM2.5 एयर फिल्टर मिलता है।
दोनों का कितना है प्राइस?
मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में 8.69 लाख रुपये से 13.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच उपलब्ध है। जबकि रेनॉल्ट ट्राइबर एमपीवी का भारत में बेस मॉडल 6 लाख रुपये और टॉप-स्पेक मॉडल 8.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स की होगी बल्ले बल्ले! आ रहे हैं 5 धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines