Maruti Suzuki Ertiga Price Drop: त्योहारों के सीजन में अगर आप अपनी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है. हाल ही में हुए GST रिफॉर्म्स 2.0 के बाद देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV Maruti Suzuki Ertiga अब लगभग 50,000 रुपये तक सस्ती हो गई है. इस कटौती के बाद अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 10 लाख रुपये से कम हो गई है.
वैरिएंट वाइज नई कीमतें
| मारुति अर्टिगा वैरिएंट्स | नई कीमतें रुपये में |
| TOUR M 1.5L 5MT | 9,82,414 |
| LXI 1.5L 5MT | 8,80,069 |
| VXI 1.5L 5MT | 9,85,310 |
| ZXI 1.5L 5MT | 10,91,517 |
| ZXI+ 1.5L 5MT | 11,59,103 |
| VXI 1.5L 6AT (Auto) | 11,20,483 |
| ZXI 1.5L 6AT | 12,26,690 |
| ZXI+ 1.5L 6AT | 12,94,276 |
दमदार इंजन और माइलेज
मारुति अर्टिगा में कंपनी ने 1.5-लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी शामिल है. यह इंजन 103 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 20.51 kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक में 20.3 kmpl और सीएनजी वर्जन में शानदार 26.11 km/kg का माइलेज मिलता है. यानी फैमिली कार होने के साथ-साथ यह कार जेब पर भी हल्की साबित होती है.
ये भी पढ़ें- GST 2.0 के बाद भारत की 5 सबसे सस्ती कारें
फीचर्स जो बनाते हैं खास
अर्टिगा के इंटीरियर में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी और आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट जैसी खूबियां मौजूद हैं.
सेफ्टी पर पूरा ध्यान
मारुति ने अर्टिगा में सेफ्टी फीचर्स से कोई समझौता नहीं किया है. इसमें डुअल एयरबैग, ABS, ब्रेक असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. ये फीचर्स न केवल ड्राइवर बल्कि पूरी फैमिली के लिए कार को सुरक्षित बनाते हैं.
Maruti Suzuki Ertiga अब पहले से ज्यादा किफायती दामों में उपलब्ध है. बेहतर माइलेज, एडवांस फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी के साथ यह बड़ी फैमिली के लिए एक परफेक्ट 7-सीटर कार साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- GST में छूट के बाद कार-बाइक हो गईं इतनी सस्ती, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
22 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines