---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti से लेकर Mahindra और Bajaj से लेकर Hero तक… GST में छूट के बाद कार-बाइक हो गईं इतनी सस्ती, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

22 सितंबर से लागू हुए Next Gen GST सुधारों के बाद 350cc तक की बाइक और छोटी कारों पर टैक्स घटकर 18% हुआ। Hero, Bajaj, Yamaha, Maruti Suzuki और Tata Motors जैसी कंपनियों ने कीमतों में बड़ी कटौती की है। जानें पूरी लिस्ट और कितनी हुई बचत।

---विज्ञापन---

Cars Bikes Gets cheaper after New GST Rates: इस महीने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने जो Next Gen GST सुधार की घोषणा की थी, वह 22 सितंबर से लागू हो गई है। इन नए नियमों के अनुसार, 350 सीसी तक की बाइक और छोटे इंजन वाली कारों पर टैक्स कम कर दिया गया है। इससे आम खरीदारों के लिए वाहन खरीदना और अधिक किफायती हो गया है।

छोटे कारों पर अब 18% GST

छोटी कारों का मतलब है पेट्रोल इंजन 1200cc तक या डीजल इंजन 1500cc तक, और लंबाई 4000 मिमी से अधिक नहीं। पहले इन कारों पर 28% GST लगता था, लेकिन अब यह घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे एल्टो, i10 जैसी लोकप्रिय एंट्री-लेवल कारें किफायती हो गई हैं।

---विज्ञापन---

बड़े वाहनों और लग्जरी कारों पर टैक्स 40%

बड़ी कारें और 350 सीसी से ऊपर की बाइक अब लग्जरी वस्तुओं के 40% टैक्स स्लैब में आएंगी। पहले इन पर 28% GST और 22% तक का सेस लगकर कुल लगभग 50% टैक्स बनता था। अब यह घटाकर 40% कर दिया गया है। इससे हाई-एंड SUVs और लग्जरी कारों की कीमतों में भी कमी आएगी।

GST 2.0 के बाद कारें सस्ती

GST रेट कट के बाद कई ऑटो कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में कमी की घोषणा की है।

---विज्ञापन---
  • Tata Motors: टाटा ने सबसे पहले कीमतों में कमी की घोषणा की। Tiago की कीमत में 75,000 रुपये की कटौती, Tigor में 80,000 रुपये की कटौती। इसके अलावा Altroz, Punch, Nexon, Curvv, Harrier और Safari की कीमतें भी घटाई गई हैं।
  • Mahindra: Mahindra ने अपनी प्रमुख SUVs जैसे Bolero, Bolero Neo, XUV 3XO और Thar 2WD (डीजल) को 18% GST स्लैब में रखा। बाकी मॉडलों पर 40% GST लागू होगा।
    Maruti Suzuki: एंट्री-लेवल Alto K10 अब 1,07,600 रुपये सस्ती, नई कीमत 3,69,900 रुपये। Grand Vitara की कीमत भी 10,76,500 रुपये पर घटाई गई।
    Renault: Kiger की कीमत 11,29,995 रुपये से घटाकर 10,33,600 रुपये, Kwid Climber 5,90,000 रुपये से 6,44,995 रुपये हुई।
  • Jeep: Jeep Compass की कीमत 18.99 लाख से घटाकर 17.73 लाख, Jeep Meridian 24.99 लाख से घटाकर 23.33 लाख रुपये।

ये भी पढ़ें- GST 2.0 के बाद भारत की 5 सबसे सस्ती कारें, मारुति S-Presso से Alto K10 तक, कीमतें 5 लाख से कम

350CC से कम के टू-व्हीलर हुए सस्ते

सरकार ने 350 सीसी तक की बाइक्स और स्कूटर पर GST की दर 28% से घटाकर 18% कर दी है। हालांकि, यह छूट सिर्फ उन दोपहिया वाहनों पर लागू होती है जिनका इंजन 350 सीसी से कम है। 350 सीसी से ऊपर वाली बाइक्स अब 40% GST के दायरे में आएंगी, जिससे उनकी कीमतें बढ़ जाएंगी।

---विज्ञापन---
  • Hero Motocorp: हीरो ने अपनी बाइक्स की कीमतों में 15,743 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी की सबसे किफायती बाइक HF डिलक्स अब 54,933 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 60,738 रुपये थी। इसके अलावा, बेहद लोकप्रिय स्प्लेंडर प्लस भी 6,820 रुपये सस्ती हो गई है और अब इसकी शुरुआती कीमत 73,346 रुपये है।
  • Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने अपनी बाइक्स पर 20,000 रुपये तक की छूट दी है। सबसे किफायती मॉडल CT 110X अब 6,500 रुपये सस्ती होकर 61,061 रुपये में खरीदी जा सकती है।
  • Yamaha: यामाहा ने भी अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में कमी की है। कंपनी की लोकप्रिय बाइक R15 की कीमत 15,761 रुपये घटाकर 1,74,019 रुपये कर दी गई है।

GST सुधारों के बाद छोटे और मिड-रेंज कारों और 350CC से कम की बाइक की कीमतों में खासा फायदा हुआ है। खरीदार अब कम टैक्स में कार बाइक खरीद सकते हैं और कंपनियों ने भी अपनी कीमतें घटाकर इस लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया है। यह उन लोगों के लिए खुशखबरी है जो वाहन खरीदने की सोच रहे हैं।

First published on: Sep 22, 2025 12:20 PM

GST
End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola