12000 रुपये हुई महंगी Maruti की ये सस्ती 7 सीटर कार, 27km की देती है माइलेज

Maruti Suzuki Eeco को अगले महीने से खरीदना अब महंगा पड़ने वाला है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 12,000 रुपये तक का इजाफा करने की घोषणा कर दी है…

Eeco car
विज्ञापन

Maruti Suzuki Eeco: देश की सबसे बड़ी  मारुति सुजुकी इंडिया 1 फरवरी, 2025 से अपनी पूरी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत के कारण कंपनी को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। इस अपडेट के साथ, मारुति की सबसे सस्ती 5/7 सीटर कार ईको की कीमत में भी 12000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 1 फरवरी से लागू होगी। फिलहाल ईको की एक्स-शो रूम कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। 31 जनवरी से पहले इस कार को खरीदने में आपको बचत होगी। आइये जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स के बारे में..

Advertisment

बिक्री में अव्वल

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने(दिसम्बर 2024) में ईको(Eeco) की 11,678 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 10,034 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं इसी साल April-December (FY 2024-25) के दौरान Eeco ने 102,520 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर लिया। बिक्री के ये आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों की जरूरत पर Eeco खरा उतर रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। इस गाड़ी की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 5-7 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। पर्सनल यूज़ के साथ इस कार को छोटे बिजनेस में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंजन और पावर

Maruti Eeco में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इस कार में CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। ईको में 13 वेरिएंट मिलते हैं। यह 5 और 7 सीटर में उपलब्ध है। इस कार में स्पेस की कमी नहीं है। सामान रखने के लिए भी इसमें आपको खूब जगह मिल जाती है। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD  और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ