Maruti e Vitara launch: ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara से पर्दा उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक e-विटारा की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है। लेकिन इसकी official बुकिंग्स कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। खबर यह आ रही है कि e-विटारा को मार्च (March 2025) में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। सोर्स के मुताबिक अगले महीने ही इसकी बिक्री शुरू होने की पूरी संभावना है। इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।
e Vitara में मिलेंगे 2 बैटरी ऑप्शन
मारुति नई e Vitara को नए प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें 49 kWh और 61kWh का बैटरी पैक दिया है जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक का चुन सकते हैं। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा।
e Vitara के टॉप फीचर्स
नई e-विटारा में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। ग्राहक इसे नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल-टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल-टोन कलर्स ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस गाड़ी में R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, एक पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस और एक गढ़ा हुआ 3D बोनट के साथ आकर्षक फ्रंट फेसिया मिलता है।
डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। इसके अलावा सामने एक्टिव एयर वेंट और फिक्स पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे खोला नहीं जा सकता है। इसके फ्रंट में 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL और रियर लैंप मिलता है। इसमें दी गई ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।
Hyundai Creta EV से होगा आमना-सामना
नई e-विटारा का सीधा ह्युन्दी क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। नई Creta Electric को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश गया है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Baleno Price hiked: मारुति की इस कार के किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम?
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines