हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maruti की कारें फिर हुईं महंगी, Baleno पर सबसे ज्यादा असर, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

त्योहार सीजन के पहले मारुति ने अपने ग्राहको को झटका दिया है. कंपनी ने अपनी Arena और Nexa रेंज की कई कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. यहां जान लें आपकी पसंदीदा Maruti कार अब कितनी महंगी हो गई है.

विज्ञापन
Maruti की कारें फिर हुईं महंगी. (Image Credit-AI)

अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है. कंपनी ने अगस्त 2026 में अपनी Arena और Nexa रेंज की कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. जून में कीमतें बढ़ाने के बाद यह कंपनी की एक और प्राइस हाइक है. मारुति सुजुकी ने कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह लागत को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है.

छोटी कारों पर कम पड़ा असर

अगस्त की कीमत बढ़ोतरी का असर Arena रेंज की छोटी कारों पर ज्यादा नहीं पड़ा है. Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR की कीमतों में अधिकतम 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं Maruti Suzuki Carry की कीमत भी 2,500 रुपये बढ़ाई गई है.

Swift, Dzire और Tour S भी महंगी

इधर Maruti Suzuki Swift खरीदने वालों को अब 5,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं  Dzire और Tour S की कीमतो में वेरिएंट के हिसाब से 5,000 रुपये से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. यानी इन पॉपुलर मॉडल्स को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बजट रखन होगा.

विज्ञापन

Ertiga और Brezza के दाम भी बढ़े

Maruti Suzuki Ertiga की कीमत में 5,000 से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं कंपनी की पॉपुलर SUV ब्रेजा अब 5,000 रुपये तक मंहगी हो गई है. इसके अलावा Eeco की कीमत में भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Grand Vitara और XL6 भी हुईं महंगी

Grand Vitara की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं XL6 की कीमत 5,000 से 7,000 रुपये तक बढ़ाई गई है. इन दोनों कारों को खरीदने वाले ग्राहको को अब नई कीमत के हिसाब से बजट तैयार करना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बजट में 5-स्टार सेफ्टी! ये कारें हादसे में बनेंगी मजबूत ढाल, कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपये से शुरू

Victoris पर 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी

Maruti Suzuki की Arena रेंज में Victoris पर भी कीमत बढ़ोतरी का असर पड़ा है. कंपनी ने इससे अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 10,000 तक की बढ़ोतरी की है. यह Arena रेंज में अगस्त की बड़ी कीमत बढ़ोतरी में शामिल है.

विज्ञापन

Nexa की Baleno सबसे ज्यादा महंगी

Nexa रेंज में इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी बलेनो पर हुई है इसके वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 30, 000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. वहीं Fronx की कीमत भी 7,500 रुपये तक बढ़ाई गई है.

Jimny की कीमत 15 हजार रुपये तक बढ़ी

Maruti Suzuki की ऑफ रोड SUV Jimny भी अगस्त में महंगी हो गई है. कंपनी ने इसके दाम में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. वहीं Maruti Invicto की कीमत में भी वेरिएंट के अनुसार 10,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

eVitara भी हुई 20 हजार रुपये तक महंगी

कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV eVitara की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. इसके दाम 20,000 रुपये तक बढ़े हैं. यह Nexa रेंज में अगस्त की दूसरी सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी है. ऐसे में eVitara खरीदने वाले ग्राहकों को भी अब थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा.

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा कौन-से स्कूटर बिकते हैं? Activa से लेकर Jupiter तक देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola