Maruti Suzuki Brezza Facelift: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में शामिल Maruti Suzuki Brezza अब नए अपडेट्स के साथ आने की तैयारी में है. हाल ही में 2026 Brezza को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसके बाद इस SUV को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. सबसे खास बात यह है कि नई Brezza में कंपनी नया अंडरबॉडी CNG टैंक सेटअप दे सकती है, जिससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
नई Brezza की टेस्टिंग ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Maruti Suzuki इस समय अपनी कई पॉपुलर कारों के अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है. इनमें Baleno और Brezza जैसी गाड़ियां शामिल हैं. हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई Brezza को भारी कैमुफ्लाज में देखा गया. हालांकि गाड़ी का पूरा डिजाइन साफ नजर नहीं आया, लेकिन इसके नीचे लगा अंडरबॉडी CNG टैंक काफी चर्चा में है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब CNG कारों को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि बूट स्पेस की समस्या कम हो सके. इससे पहले Maruti Suzuki सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Victoris में यह तकनीक इस्तेमाल कर चुकी है और अब इसे Brezza में भी लाया जा सकता है.
इंजन में मिल सकता है हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट
नई Brezza में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 99hp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, SUV के CNG वर्जन में नया अंडरबॉडी सेटअप मिलेगा, जिससे स्पेस बेहतर हो सकता है.
इसके अलावा कंपनी इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ सकती है. कुछ पुराने स्पाई शॉट्स में यह संकेत मिले थे कि नई Brezza में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जा सकता है.
डिजाइन में मिल सकता है नया टच
अगर डिजाइन की बात करें तो 2026 Brezza का ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखाई देता है. टेस्टिंग मॉडल में हेडलैंप और टेललैंप का डिजाइन पहले जैसा नजर आया. हालांकि कंपनी इसमें नए डिजाइन वाला फ्रंट बंपर, अपडेटेड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दे सकती है.
इन छोटे बदलावों के जरिए SUV को पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लुक देने की कोशिश की जा सकती है. बाकी डिजाइन डिटेल्स अभी कैमुफ्लाज के नीचे छिपी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- 500KM चलाने में EV कितनी बिजली खाती है? जानकर पेट्रोल-डीजल वालों के उड़ जाएंगे होश
इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा बदलाव
नई Brezza के केबिन में भी कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया जा सकता है. मौजूदा मॉडल में 9-इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि नए मॉडल में 10.25-इंच यूनिट देखने को मिल सकती है.इसके साथ नया यूजर इंटरफेस भी दिया जा सकता है, जिससे सिस्टम ज्यादा स्मूद और मॉडर्न लगेगा. टेस्टिंग मॉडल में ORVMs के पास एक्सटेंशन भी दिखाई दिए हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी दे सकती है.
लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?
फिलहाल Maruti Suzuki की तरफ से नई Brezza की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन लगातार टेस्टिंग से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी आने वाले समय में इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है.
इन SUVs से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Brezza का मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होता है. Tata Nexon CNG में पहले से ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है. ऐसे में अगर Brezza में भी नया अंडरबॉडी CNG सेटअप आता है, तो मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है.
Brezza लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी बॉक्सी डिजाइन, अच्छे माइलेज और भरोसेमंद इंजन की वजह से पसंद की जाती रही है.
ये भी पढ़ें- ₹10 लाख में कौन सी CNG कार है सबसे बेस्ट? Tata, Maruti या Hyundai; देखें टॉप 5 दमदार ऑप्शन
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines