500KM चलाने में EV कितनी बिजली खाती है? जानकर पेट्रोल-डीजल वालों के उड़ जाएंगे होश

क्या इलेक्ट्रिक कार चलाना सच में सस्ता पड़ता है? 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में EV पर कितना खर्च आता है और पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले कितनी बचत होती है, इसका पूरा गणित अब सामने आ गया है. आंकड़े देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

CAR.jpg (8)
1 / 9

 

इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले ज्यादातर लोग यही जानना चाहते हैं कि आखिर इसे चलाने में खर्च कितना आता है. खासकर लंबी दूरी जैसे 500 किलोमीटर के सफर में बिजली पर कितना पैसा खर्च होगा और क्या यह पेट्रोल-डीजल कारों से सच में सस्ती पड़ती है.

विज्ञापन

उदाहरण से समझिए पूरा गणित

उदाहरण से समझिए पूरा गणित2 / 9

इस खर्च को समझने के लिए Tata Harrier EV को उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है. इस इलेक्ट्रिक SUV में करीब 75 kWh की बैटरी मिलती है. कंपनी दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है. हालांकि रियल ड्राइविंग कंडीशन में लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से मिल जाती है.

विज्ञापन

75 kWh बैटरी का क्या मतलब है?

75 kWh बैटरी का क्या मतलब है?3 / 9

अगर आसान भाषा में समझें, तो 75 kWh बैटरी का मतलब लगभग 75 यूनिट बिजली होता है. हालांकि चार्जिंग के दौरान थोड़ी बिजली का नुकसान भी होता है. ऐसे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में करीब 80 से 85 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है.

500 किमी चलाने में कितना आएगा बिजली का बिल?

500 किमी चलाने में कितना आएगा बिजली का बिल?4 / 9

अगर आपके शहर में बिजली की कीमत लगभग ₹8 प्रति यूनिट है, तो 80 से 85 यूनिट बिजली का खर्च करीब ₹600 से ₹700 तक आता है. यानी इलेक्ट्रिक कार को 500 किलोमीटर चलाने के लिए इतना ही खर्च करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

पेट्रोल कार पर कितना खर्च होगा?

पेट्रोल कार पर कितना खर्च होगा?5 / 9

अब अगर इसी दूरी को पेट्रोल SUV से तय किया जाए, जो औसतन 15 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है, तो 500 किलोमीटर के लिए करीब 33 लीटर पेट्रोल चाहिए होगा. अगर पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर मानी जाए, तो कुल खर्च करीब ₹3300 तक पहुंच जाएगा.

डीजल कार भी EV से काफी महंगी

डीजल कार भी EV से काफी महंगी6 / 9

अगर डीजल SUV की बात करें, जो औसतन 18 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है, तो 500 किलोमीटर चलाने के लिए लगभग 28 लीटर डीजल लगेगा. ₹90 प्रति लीटर के हिसाब से इसका खर्च ₹2500 से ज्यादा बैठता है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार कितनी ज्यादा सस्ती?

इलेक्ट्रिक कार कितनी ज्यादा सस्ती?7 / 9

पूरे हिसाब से देखें तो इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल कार के मुकाबले लगभग 5 गुना तक कम पड़ती है. वहीं डीजल कार के मुकाबले भी यह 3 से 4 गुना सस्ती साबित हो सकती है.

सर्विसिंग और मेंटेनेंस का खर्च भी कम

सर्विसिंग और मेंटेनेंस का खर्च भी कम8 / 9

इलेक्ट्रिक कारों में इंजन ऑयल, क्लच और गियरबॉक्स जैसे पार्ट्स नहीं होते. यही वजह है कि इनकी सर्विसिंग और मेंटेनेंस का खर्च भी काफी कम रहता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर EV ज्यादा किफायती साबित हो सकती है.

विज्ञापन

लंबी दूरी वालों के लिए फायदे का सौदा

लंबी दूरी वालों के लिए फायदे का सौदा9 / 9

अगर आप रोज ज्यादा दूरी तय करते हैं या कई साल तक कार रखने का प्लान बना रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. शुरुआती कीमत जरूर ज्यादा होती है, लेकिन कम रनिंग कॉस्ट कुछ ही सालों में उस अंतर को पूरा कर देती है. (All Photo-AI Generated))

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन