4th-Gen Swift Sport में मिलेगा माइल्ड हाइब्रिड इंजन, जानें कब होगी लॉन्च

4th-Gen Swift Sport:मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल लेकर आ रही है जो परफॉरमेंस और माइलेज के लिहाज से काफी उम्दा रहने वाला है,आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिल सकता है।

swift hybrid
विज्ञापन

4th-Gen Swift Sport Mild hybrid:  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट (Swift) का माइल्ड हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Swift Sports का हाइब्रिड मॉडल इस साल के अंत तक या फिर अगले साल लॉन्च करने की तैयारी है। हाइब्रिड इंजन की वजह से ना सिर्फ परफॉरमेंस में सुधार होगा, बल्कि माइलेज भी बेहतर मिलेगी। आइये जानते इस कार के बारे में, साथ ही जानते हैं और कौन सी कार मारुति की तरफ से आने वाली है।

इंजन और पावर

मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट्स में 1.4L का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह इंजन 140PS की पावर और 130Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें  अन्य इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। नई स्विफ्ट के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह फ्रंट व्हील ड्राइव कार होगी।  माना जा रहा है कि हाइब्रिड की कीमत 10 लाख से ऊपर जा सकती है। यह मॉडल उन लोगों के लिए होगा जो हाई परफॉरमेंस कार चलाना पसंद करते हैं।

Advertisment

Fronx हाइब्रिड की तैयारी

मारुति सुजुकी नई Fronx हाइब्रिड पर काम कर रही है। भारत में इस कार को इसी साल लॉन्च किये जाने की सम्भावना है।हाइब्रिड की वजह से इसकी माइलेज में तो इजाफा होगा ही साथ ही परफॉरमेंस भी काफी बेहतर होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Fronx Hybrid में नया Z12E  पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी का इन-हाउस विकसित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को भी इसी कार में शामिल करेगी। संभावना जताई जा रही है कि यह कार 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है। सेफ्टी  के लिए इसमें ABS+EBD और 6 एयरबैग्स के साथ ADAS लेवल 2 मिल सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इन दोनों कारों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ