---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की इस बिग साइज कार में CNG, 27 की माइलेज और कीमत 11 लाख से शुरू

Grand Vitara में 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 4 व्हील ड्राइव आता है।

---विज्ञापन---

Maruti Grand Vitara details in hindi: इन दिनों लोग कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार निर्माता कंपनियां भी इन बिग साइज गाड़ियों में सीएनजी इंजन ऑफर करती है, सीएनजी पर रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। बाजार में मारुति सुजुकी की एक हाई क्लास लग्जरी एसयूवी कार है Maruti Grand Vitara. कंपनी इसमें हाइब्रिड इंजन भी आफर करता है, हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बैटरी लगती हुई मिलती है, जो कार के इंजन को चलते हुए एडिशन पावर देती है।

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara

---विज्ञापन---

360-डिग्री कैमरा और हाई पावर इंजन

Maruti Grand Vitara शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसका सीएनजी इंजन 13.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कंपनी की इस हाई एंड कार में 1462 cc से लेकर 1490 cc तक का इंजन देती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

maruti grand vitara, SUV Cars

maruti suzuki grand vitara

---विज्ञापन---

9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 135 kmph की टॉप स्पीड

Grand Vitara में 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सड़क पर 27.97 kmpl की माइलेज निकालती है। इसमें हाई स्पीड के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 135 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलते हैं।

Grand Vitara में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • 16-इंच के टायर साइज
  • हेड अप डिस्प्ले
  • कार में वायरलेस फोन चार्जर
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।
  • 6 वेरिएंट अवेलेबल है
  • सेफ्टी के लिए छह एयरबैग
  • एलईडी लाइट और टेललाइट
  • ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर
  • पैनोरमिक सनरूफ और 4 व्हील ड्राइव
  • 9 कलर ऑप्शन आते हैं।

ये भी पढ़ें: 2.75 लाख में मिल रही Hyundai I20, Alto की कीमत 2.85 लाख

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

First published on: May 25, 2024 08:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola