Upcoming Midsize SUV Launches Around Diwali: अगर आप इस साल नई मिडसाइज SUV ने वाले हैं या लेने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ समय इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है. वजह है कि देश की दो बड़ी कार कंपनियां मारुति सुजुकी और हुंडई दिवाली के समय अपने नई एसयूवी लॉनच करने की तैयारी में हैं. इन दोनों गाड़ियों में नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. ऐसे में खरीदारी फैसला लेने के पहले इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में जान लें.
दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है नई Grand Vitara
मारुति सुजुकी Grand Vitara का पहला बड़ा फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी आमतौर पर अपनी कारों में 3-4 साल बाद बड़ा अपडेट देती है और इसे लॉन्च हुए करीब 4 साल हो चुके हैं. हालांकि कंंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी है. इसे रिपोर्टस् के मुताबिक दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.
एक्सटीरियर में मिल सकते हैं कई नए बदलाव
नई ग्रैंड विटारा का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और बेहतर हो सकता है. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, नया बंपर स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, नई DRLs और नया स्किड प्लेट मिलेने की उम्मीद है. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नया रियर बंपर भी देखे को मिल सकता है.
प्रीमियम होगा केबिन का एक्सपीरियंस
SUV के इंटीरियर में कई बदलाव हो सकते हैं. इसमें पहले से बड़ टचस्क्री सिस्टम, नया स्मार्टप्ले सॉफ्टवेयर, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नई सीट डिजाइन और बेहतर इंटीरियर फिनिश मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बारिश में कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
इंजन में नहीं होगा बड़ा चेंज
इंजन ऑप्शन की बात करें तो नई ग्रैंड विटारा में मौजूदा 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रेड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ही रहने की उम्मीद है. यानी कंपन का फोकस इस बार डिजाइन और फिचर्स को अपडेट करने पर ज्यादा है.
हुंडई भी ला रही नई मिडसाइज SUV
इधर Hyundai ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इस साल वो दो नई गाड़ियां लॉन्च करेगी. इसमें एक नई मिडसाइज SUV होगी जो Hyundai Bayon पर बेस्ड होगी. ये भारतीय बाजार में Venue और Creta जैसी कारों के बीच अपनी जगह बनाएगी.
इंजन और फीचर्स होंगे खास
नई हुंडई SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड 1.5 लीटर सीएनजी इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें भी बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉनजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
क्या इनका इंतजार करना चाहिए?
दिवाली के आसपास मार्केट में आने वाली इन गाड़ियों को देखा दिलचस्प हो सकता है. अगर आप नई टेक्नोलॉजी बेहतर सेफ्टी, प्रीमिय डिजाइन और ज्यादा फीचर्स वाली मिडसाइड SUV खरीदना चाहते हैं, तो ये गाड़ियों सही ऑप्शन हो सकती है.
ये भी पढ़ें- E20 Petrol पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या आपकी पुरानी कार में बदलने पड़ेंगे पार्ट्स? जानिए पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines