E20 Petrol पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या आपकी पुरानी कार में बदलने पड़ेंगे पार्ट्स? जानिए पूरी सच्चाई

क्या E20 पेट्रोल से आपकी पुरानी गाड़ी खराब हो सकती है? सरकार ने संसद में बड़ा खुलासा कर इस सवाल का जवाब दिया है. आइए जानते हैं सरकार ने क्या कहा.

E20_f7d3fd

क्या E20 पेट्रोल से आपकी पुरानी गाड़ी खराब हो सकती है?

विज्ञापन

E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हर रोज आ रहे हैं. सबसे बड़ी चिंता उन लोगों की है, जो पुरानी कार या बाइक चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. अब सरकार ने संसद में साफ किया है कि E20 से सभी पुरानी गाड़ियों को बड़ा नुकसान नहीं होगा. हालांकि BS3 वाहनों में कुछ रबर पार्ट्स और गैसकेट बदलने की जरूरत पड़ सकती है, जिसे सामान्य सर्विसिंग के दौरान बदला जा सकता है.

सरकार ने क्या कहा?

राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि E20 फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ी के माइलेज पर कितना असर पड़ेगा. ये सिर्फ फ्यूल पर निर्भर नहीं करता. उन्होंने बताया कि माइलेज कई दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करता है. इसलिए केवल E20 पेट्रोल को माइलेज कम होने की वजह नहीं माना जा सकता.

विज्ञापन

किन संस्थानों ने ये की स्टडी?

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि E20 फ्यूल के असर को समझने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून, SIAM (सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) और ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने मिल कर स्टडी की. इस स्टडी में कार और टू व्हीलर इंजन पर E20 फ्यूल के असर की जांच की गई.

इंजन में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं

सरकार के मुताबिक स्टडी में सामने आया कि  E20 फ्यूल इस्तेमाल करने के लिए कार या बाइक इंजन में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. टेस्टिंग के दौरान पुरानी गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर भी कोई खास असर नहीं मिला है. इसके अलावा E20 की वजह से किसी तरह की कोई असामान्य टूट फूट भी देखने को नहीं मिली है.

विज्ञापन

BS 3 गाड़ियों में क्या बदलना पड़ सकता है?

गडकरी ने बताया कि बीएस3 वाहनों की टेस्टिक के दौरान सिर्फ कुछ रबर पार्ट्स और गैसकेट बदलने की जरूरत महसूस हुई. इसे नियम सर्विसिंग के दौरान आसानी से बदला जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि ड्राइविंग, गाड़ी स्टार्ट होने, मेटल कम्पैटिबिलिटी और प्लास्टिक कम्पैटिबिलिटी जैसे पैरामीटर्स में कोई समस्या नहीं पाई गई है.

विज्ञापन

कौन सी गाड़ियां हैं BS3?

बीएस3 कैटेगरी में वो गाड़ियां आती हैं, जो 1 अप्रैल 2005 के बाद और 2016 से पहले बनाई गई थी. सरकार का कहना है कि इन्हीं वाहनों में कुछ रबर पार्ट्स पर  E20 फ्यूल का असर देखने को मिल सकता है.

E20 फ्यूल को लेकर क्यों हो रहा है विवाद?

देश में E20 पेट्रोल लागू होने के बाद से इसे लेकर लगातार चर्चा चल रही है. कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ अपनी चिंता जताई है और दावा किया है कि E20 पेट्रोल डलवाने से गाड़ी के इंजन पर असर पड़ा है.

विज्ञापन

आखिर क्या है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल ऐसा फ्यूल है जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल मिला होता है. सरकार का मकसद इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर पेट्रोल पर निर्भरता कम करना है और पॉल्यूशन को घटाना है. हालांकि, इसके इस्तेमाल को लेकर लोगों के मन में अभी भी कई सवाल बने हुए हैं, जिन पर सरकार लगातार अपनी स्थिति स्पष्ट कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ