बारिश में कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
बारिश में मौसम में ड्राइविंग के दौरान की गई एक छोटी-सी गलती भी बड़ा हादसा करा सकती है. ऐसे में बारिश में ड्राइव के दौरान इन बातों का ध्यान बेहद जरूरी है.

मानसून में सड़कें फिसलन भर जाती हैं और विजिबिलिटी भी कम हो जाती है. ऐसे मौसम में छोटी-सी गलती भी बड़े हदासे की वजह बन सकती है. इसलिए बारिश के दौरान कार चलाते समय एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है.
तेज रफ्तार और पानी भरी सड़क से रहें सावधान
2 / 7बारिश में तेज स्पीड में गाड़ी चलाना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. अगर सड़क पर पानी भरा हो तो उसकी गहराई जाने बिना कार को उसमें नहीं ले जाना चाहिए. ऐसा करने से इंजन और दूसरे जरूरी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है.
टायर और वाइपर की हालत जरूर जांचें
3 / 7अगर कार के टायर ज्यादा घिस चुके हैं या वाइपर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, तो बारिश में ड्राइव करना जोखिम भरा हो सकता है. अच्छी ग्रिप वाले टायर और साफ विजिबिलिटी देने वाले वाइपर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी हैं.
हेडलाइट का सही इस्तेमाल है जरूरी
4 / 7तेज बारिश के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है ऐसे में हेडलाइट्स का सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी है ताकि सामने से आने वाले और पीछे चल रहे वाहन आपकी कार को आसानी से देख सकें. ये भी पढ़ें- क्या आपकी कार हो गई है पुरानी? स्क्रैप पॉलिसी से नई गाड़ी खरीदने पर ऐसे मिलेगा बड़ा फायदा
आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी रखें
5 / 7बारिश में सड़क फिसलन भरी होने की वजह से ब्रेकिंग दूरी बढ़ जाती है. इसलिए सामने चल रही गाड़ी के बहुत करीब चलने से बचें. दूसरे वाहनों से पर्याप्त दूरी अचानक ब्रेक लगाने की कंडीशन में दुर्घटना का खतरा कम करती है. ये भी पढ़ें- पुरानी गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 6 महीने में RC ट्रांसफर नहीं कराया तो आप नहीं होंगे उसके मालिक
कार में पानी भर जाए तो तुरंत इंजन स्टार्ट न करें
6 / 7अगर किसी वजह से कार में पानी घुस जाए, तो तत्काल इंजन स्टार्ट करने की गलती न करें. ऐसा करने से इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है. ऐसी स्थिति में पहले वाहन की जांज कराना बहेतर रहता है.
अचानक ब्रेक और तेज मोड़ लेने से बचें
7 / 7बारिश में अचानकर ब्रेक लगाने या तेज मोड़ लेना कार का बैलेंस बिगाड़ सकता है. इसलिए हमेशा धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं और आरम से मोड़ लें.



















