Maruti eVX details in hindi: न्यू जनरेशन को ट्रेंडी लुक्स वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद आती हैं। इसी कड़ी में Hyundai अपनी हाई सेल एसयूवी Creta का EV वर्जन लेकर आने वाला है। वहीं, Maruti की इस सेगमेंट में eVX आएगी। हाल ही में Maruti eVX को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। इससे पहले हुंडई को भी स्पॉट किया गया था। दोनों गाड़ियां इंटरनेट एडिशन होंगी और टच स्क्रीन नेक्स्ट जनरेशन फीचर्स के साथ मिलेंगी। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Maruti eVX की लंबाई 4300 mm और 60 kWh की हाई पावर बैटरी
इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये लॉन्ग रूट कार होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 550 km तक चलेगी। इसमें अलॉय व्हील और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। बताया जा रहा है कि फरवरी 2025 में इस गाड़ी का प्रोडक्शन शुरू होगा, जिसके बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार कार में 60 kWh का बैटरी पैक मिलेगा।
Maruti eVX की चौड़ाई 1800 mm की होगी
इस कार में आगे चार्जिंग पॉइंट मिलेगा, यह कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कार की चौड़ाई 1800 mm की और उंचाई 1600 mm की होगी, जो इसे स्टाइलिश लुक देगी। बताया जा रहा है कि ये (4WD) फॉर व्हील ड्राइव कार होगी, जो खराब रास्तों में इसके चारों पहियों को स्मूथ राइड की ताकत देगी। इस कार में LED लाइट, सीट बेल्ट और हाई बेल्ट रिमांइडर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि ये शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Hyundai Creta इलेक्ट्रिक में मिलेंगे 17 इंच के अलॉय व्हील
ये एसयूवी सेगमेंट की इलेट्रिक कार होगी, जिसका कार लवर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फरवरी 2025 तक इसे बाजार में लॉन्च कर दिया जाए। इस दमदार कार की लंबाई 4330mm और चौड़ाई 1790mm की होगी, जो इसे हाई एंड लुक देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में 45kWh का हाई पावर बैटरी पैक मिलेगी। ये बैटरी हाई पिकअप देगी और एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 450 किलोमीटर तक चलेगी। कार में 17 इंच के अलॉय साइज और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।
Hyundai Creta में सेफ्टी के एडवांस फीचर्स
क्रेटा ईवी में 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम और ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में टाइप C चार्जिंग पोर्ट, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स ऑफर की जाएंगी। खराब सड़क पर हाई पावर के लिए कार का ईवी इंजन लगभग 255 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा (ADAS) मिलेगा, जो हादसों से बचाने के लिए अलर्ट जारी करता है। इस नई कार में छह एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
21 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
23 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines