Maruti Ertiga CNG VS Kia Seltos details in hindi: इन दिनों बाजार में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। लोग एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों को खरीद रहे हैं, इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है और यह मल्टी पर्पज कार होती हैं। इस सेगमेंट में मारुति की एक बिग साइज सीएनजी कार है Ertiga. वहीं, साउथ कोरियन कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है सेल्टोस। दोनों कंपनियों की हाई सेल गाड़ियों में से एक हैं, मार्केट में इनकी हाई डिमांड है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Kia Seltos
इस कार में बोल्ड फ्रंट लुक मिलता है, हाल ही में कंपनी ने इसके कई कलर ऑप्शन ऑफर किए हैं। इस कार में 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। कंपनी कार में 20.7 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन नहीं है। यह कार 1.5-लीटर के सॉलिड पेट्रोल इंजन में मिलती है। कार शुरुआती कीमत 12.73 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें डुअल कलर ऑप्शन के साथ रियर सीट पर सेफ्टी के लिए चाइल्ड एंकर मिलता है। कार में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।