Best Selling 7 Seater Car: मारुति सुजुकी की 7 सीटर कार में Eeco की गिनती किफायती कार में आती है। यह कार शुरूआती कीमत 5.26 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। यह 27 Kmpl की माइलेज देती है। दरअसल हाल ही में मार्च 2023 के कार बिक्री के आंकड़े जारी हुए है।

Maruti Suzuki Eeco की कुल 11,995 यूनिट बिकी

आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 में Maruti Suzuki Eeco की कुल 11,995 यूनिट बिकी। बीते माह बेचीं गई टॉप 10 कार में 7 सीटर कारों में Toyota Innova और Maruti Ertiga अपनी जगह नहीं बना पाई। इस सूची में एसयूवी कार की बात करें तो बीते माह ब्रेजा की 16,227 यूनिट, नेक्सॉन 14,769 यूनिट, पंच 10,894 यूनिट और ग्रैंड विटारा की कुल 10,045 यूनिट की बिक्री हुई है।

maruti eeco

maruti eeco

Maruti Suzuki Eeco में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है

Maruti Suzuki Eeco में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 81PS की पावर क्षमता रखता है और 104.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें डिजीटल स्पीडोमीटर, एसी के लिए रोटरी डायल, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स आदि फीचर्स मिलते हैं।

टॉप 10 कारों की लिस्ट

  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट – 17,559 यूनिट
  • मारुति सुजुकी वैगनआर – 17,305 यूनिट
  • मारुति सुजुकी ब्रेजा – 16,227 यूनिट
  • मारुति सुजुकी बलेनो – 16,168 यूनिट
  • टाटा नेक्सॉन – 14,769 यूनिट
  • हुंडई क्रेटा – 14,026 यूनिट
  • मारुति सुजुकी डिजायर – 13,394 यूनिट
  • मारुति सुजुकी ईको – 11,995 यूनिट
  • टाटा पंच – 10,894 यूनिट
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा – 10,045 यूनिट

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ