---विज्ञापन---

1 मई से बढ़ेगी Tata की कारों की कीमत, जानें वजह और कितने बढ़ेंगे दाम

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपने चाहने वालों को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को कंपनी ने 1 मई से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। 1 अप्रैल से BS 6 फेज 2 के नए नियम लागू होने के बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया है। साल में दूसरी बार कीमतों […]

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपने चाहने वालों को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को कंपनी ने 1 मई से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। 1 अप्रैल से BS 6 फेज 2 के नए नियम लागू होने के बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

साल में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोत्तरी

बीते फरवरी में कंपनी ने कीमतो में इजाफा किया था। नए नियमों के बाद कंपनी ने अपनी कारों में नए रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स (RDE) दिए हैं। जिससे वाहन के रियल टाइम प्रदूषण, माइलेज व सर्विस के बारे में पता चलता है। कंपनी इस साल के अंत तक कई एसयूवी कार पेश करेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Honda SP 125: Trendy Colors और जबरदस्त माइलेज, होंडा की यह बाइक सबको बना रही दीवाना

कीमतों में 1.2% का इजाफा

इससे पहले कंपनी ने अपने व्यवसायिक वाहनों की कीमतें बढ़ाई थी। उस समय वाहनों की कीमतों में 1.2% का इजाफा किया गया था। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है कि किस मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ाएगी। नए नियमों के बाद इनपुट कॉस्ट बढ़ने के बाद कंपनी ने यह यह निर्णय लिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 14, 2023 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola