Hyundai की सबसे सस्ती SUV पेश, नाम होगा Exter, जानें फुल डिटेल
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
SUV Cars: Hyundai ने शुक्रवार को अपनी नई एसयूवी के नाम का ऐलान किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इस नई एसयूवी का नाम Exter होगा। कार एक्सपर्ट्स के अनुसार यह कार मार्केट में Tata Punch का मुकाबला करेगी।
उम्मीद है कि Hyundai की Venue के बाद यह सबसे सस्ती एसयूवी होगी। इंडियन मार्केट में एसयूवी कारों की हाई डिमांड है। यही वजह है कि कंपनी इस साल के अंत तक दो ओर एसयूवी कार लेकर आने वाली है। फिलहाल कंपनी ने Hyundai Exter की कीमत, उसके लुक्स और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ, तरुण गर्ग ने कहा कि, “हमें अपनी नई एसयूवी Hyundai EXTER के नाम की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो स्मार्ट मोबिलिटी के साथ नए जेनरेशन के खरीदारों की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होनें कहा कि, Hyundai EXTER एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ हमारी लाइन अप में 8वां मॉडल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai EXTER पांच सीटर कार होगी। इसमें 1.2-लीटर इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी लंबाई करीब 3.8 मीटर होगी। अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: