510 लीटर का बूट स्पेस, 20 की माइलेज, इस सस्ती सेडान कार में शानदार फीचर्स

Maruti Ciaz में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 10 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस कार में 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, यह 5 सीटर कार है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Maruti Ciaz

Maruti Ciaz

Maruti sedan cars: बाजार में हमेशा सस्ती सेडान कार की डिमांड रही है, मिडिल क्लास फैमिली में यह कार स्टेटस सिंबल हैं। बाजार में मारुति सुजुकी की एक स्टाइलिश कार है Maruti Ciaz. इस कार में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन आता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है।

कार में 1462 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है

Maruti Ciaz का बेस मॉडल 9.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह कार कुल 9 वेरिएंट में अवेलेबल है। इस कार में 1462 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 14.56 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार की लंबाई 4490 mm की है, इसकी चौड़ाई 1,730 mm और हाइट 1,485 mm की है। यह दमदार कार 190 kmph की टॉप स्पीड देती है।

Maruti Suzuki Ciaz, Maruti Ciaz features, Maruti Suzuki Ciaz price, Maruti Suzuki Ciaz engine

10 कलर ऑप्शन और 9 वेरिएंट

Maruti Ciaz में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 10 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाजार में यह कार अपने सेगमेंट में Honda City, Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों को टक्कर देती है। इसमें 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। यह 5 सीटर कार है, जिसकें 2650 mm का व्हीलबेस दिया गया है। कार की रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है।

Maruti Ciaz sedan car know price

Maruti Ciaz में आते हैं स्मार्ट फीचर्स

  • कार में हिल होल्ड असिस्ट सेफ्टी फीचर मिलता है
  • 20.65 kmpl की माइलेज मिलती है
  • टॉप मॉडल पर अलॉय व्हील
  • एलईडी हेडलाइट दी गई हैं
  • डुअल टोन कलर ऑप्शन
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ