Maruti Brezza CNG: मारुति ब्रेजा सीएनजी जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। Maruti Suzuki पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी है। आए दिन इसके अपडेट सामने आते रहते हैं। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार सीएनजी किट के साथ यह भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। (अगर अर्बन क्रूजर हायरयर या अन्य कोई कार इससे पहले नहीं आती है) वहीं, इस सेगमेंट में इस कार से सबसे अधिक 30 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज मिलने की चर्चा है।
और पढ़िए – Ola S1 Air: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड
Maruti Brezza CNG के फीचर्स
Maruti Brezza CNG के फीचर्स की बात करें तो यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट के साथ आएगी। हालांकि ब्रेजा सीएनजी मॉडल में इसके इंटीनियर व एक्टरियर में कुछ बदलाव नहीं होंगे। एकमात्र बड़ा बदलाव केवल बूटस्पेस में होगा। जो पहले से कम हो जाएगी। यह 1.5-लीटर नए K सीरीज पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होता रहेगा जो लगभग 100 bhp की अधिकतम शक्ति और 136 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। सीएनजी मोड में परफॉर्मेंस आउटपुट इससे थोड़ा कम रहने की उम्मीद है। हालांकि, पेट्रोल-मोड में इसके माइलेज के मुकाबले ईंधन दक्षता में सुधार की उम्मीद है।
अभी तक यह काम हो चुका
Maruti Suzuki अपनी बलेनो और XL6 को CNG वेरिएंट में लॉन्च करने के बाद CNG लाइनअप को SUVs तक विस्तारित करने पर काम कर रही है। कंपनी भविष्य में ग्रैंड विटारा के अलावा, मारुति ब्रेज़ा एसयूवी में सीएनजी देगी। नवीनतम पीढ़ी की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का लंबे समय से लोगों को सीएनजी में आने का इंतजार है। जो अलगे साल पूरा हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 9 लाख रहेगी। कंपनी ब्रेजा के सभी वेरिएंट में सीएनजी पावरट्रेन की पेशकश करेगी। बता दें ब्रेज़ा के LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट आते हैं।
और पढ़िए – सड़क पर गर्दा उड़ाने आ रही है नई MG compact EV, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत भी बजट में
अभी मिलता है इतने लीटर का बूट स्पेस
फिलहाल ब्रेज पेट्रोल की माइलेज करीब 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर है। ब्रेजा का बेस मॉडल एलएक्सआई है और टॉप वेरिएंट मारुति ब्रेजा जेडएक्सआई प्लस ऑटोमैटिक ड्युअल टोन है। इसमें फिलहाल 1462 सीसी का इंजन आता है। जो 101.65 बीएचपी की जनरेट करता है। इसके अलावा फिलहाल इसका बूट स्पेस 328 लीटर है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
5 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
6 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
8 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
10 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines