Ola S1 Air: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड

Ola S1 Air

Ola S1 Air

Ola S1 Air: ओला के हाल ही में लॉन्च हुए Ola S1 Air Electric स्कूटर को मार्केट में लोग हाथों हाथ ले रहें हैं। आइए आपको बतातें हैं इस किफायती स्कूटर की कीमत, विभिन्न रेंज, रंग, इमेज और अन्य स्पेसिफिकेशन। ओला एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली, पुणे और मुंबई में ऑन-रोड कीमत 91,754 रुपये है। जबकि बेंगलुरु में ओला एस1 एयर की ऑन-रोड कीमत  93,654 रुपये है। कंपनी ओला एस1 एयर में एक शक्तिशाली इंजन और इसे पूरक करने के लिए मजबूत बॉडी होने का दावा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब फीचर्स मिल रहे

इसके इंजन और ट्रांसमिशन की बात करें तो स्कूटर में एक बार चार्ज करने में 101 किमी की रेंज मिलती है। इसमें रिमोट स्टार्ट और पुश बटन स्टार्ट है। स्कूटर में 7 इंच की एलसीडी कलर स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, वाईफाई और नेविगेशन मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें कॉल एसएमएस अलर्ट मिलेगा, एंटी थेफ्ट अलार्म, वॉयस कंट्रोल, ओटीए, क्रूज़ कंट्रोल, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर आदि हैं। इसके अलावा तीन ड्राइव मोड सामान्य, खेलकूद और पारिस्थितिकी है।

विज्ञापन

सिंगल सीट है

इसमें सिंगल सीट है। इसमें आपको रिमोट बूट लॉक, 3 जीबी रैम, एलटीई कनेक्टिविटी, समय देखने के लिए घड़ी मिलती है। स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए पैसेंजर फुटरेस्ट, 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 750 किलोवाट चार्जर आउटपुट मिलेगा। इसमें ड्रम ब्रेक सिस्टम है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम मूवओएस 2 है, जो चलाने में आसान है। इसमें रिवर्स असिस्ट है। यह कोरल ग्लैम, काला, सिल्वर आदि रंगों में मिलेगा। 10 हजार रुपए डाउन पेमेंट करने पर 36 महीने के लिए 2984 प्रतिमाह किस्त पर ईएमआई पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

यह भी जानें

विज्ञापन
  • चौड़ाई – 710 मिमी
  • लंबाई – 1865 मिमी
  • ऊंचाई – 1155 मिमी
  • सीट की ऊंचाई – 792 मिमी
  • ग्राउंड क्लीयरेंस – 165 मिमी
  • व्हीलबेस – 1359 मिमी
  • कर्ब वेट – 99 किग्रा
  • हेडलाइट – एलईडी
  • टेल लाइट – एलईडी
  • टर्न सिग्नल लैंप – एलईडी
  • फ्रंट ब्रेक डायमीटर – 90/90 R12
  • रियर ब्रेक डायमीटर – 90/90 R12
  • स्कूटर स्पीड- 0-40 किमी प्रति घंटा (सेकंड) – 4.3 सेकंड
  • टॉप स्पीड- 85 किमी/घंटा
  • पीक मोटर पावर – 4.5 किलोवाट
  • बैटरी क्षमता – 2.5 kWh
  • वाटरप्रूफ रेटिंग – IP67

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ