Maruti Brezza Discount: मारुति सुजुकी ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। पिछले महीने इसने बिक्री में हुंडई क्रेटा और टाटा पंच को पीछे छोड़ दिया है। ब्रेजा के लिए साल 2024 बेहद शानदार रहा है । इस महीने अगर आप ब्रेजा खरीदने की सोच रहे हैं तो आप काफी बचत कर सकते हैं। नए साल में अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए मारुति सुजुकी ने ब्रेजा पर 40,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे दिया है, लेकिन ध्यान रहे इस डिस्काउंट में कैश ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। इस ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक ही मिलेगा। ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति जल्द ही अपनी कारों की कीमतें भी बढ़ाने वाली है। आइये जानते हैं इस गाड़ी के इंजन से लेकर इसके फीचर्स के बारे…
इंजन और पावर
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा सबसे पावरफुल एसयूवी है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103bhp और 137Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में ब्रेजा 20.15km (मैनुअल गियरबॉक्स) और 19.80km (ऑटोमेटिक गियरबॉक्स) तक का माइलेज ऑफर करती है। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे बोल्ड एसयूवी है। यह एक आरामदायक एसयूवी है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा बनी नंबर 1
मारुति ब्रेजा की पिछले महीने (दिसंबर 2024) ब्रेजा की 17336 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल दिसंबर महीने में ही ब्रेजा की कुल 12844 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानी बार ग्रोथ (YoY) 35% रही है। बिक्री के मामले में इसनें पंच और क्रेटा को भी काफी पीछे दिया है।
Mahindra XUV 3XO से तगड़ा मुकाबला
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का असली मुकाबला Mahindra XUV 3XO से है, जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। XUV 3XO में 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। XUV 3XO में बढ़िया स्पेस के साथ फीचर्स की भरमार है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। भले ही XUV 3XO एक बढिया एसयूवी है लेकिन इंजन के मामले में यह ब्रेजा से पीछे है।
यह भी पढ़ें: महंगी हुई देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Bike, अब इतनी होगी जेब ढीली
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 hr agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
7 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines