Maruti की इस हैचबैक कार की कीमत 7 लाख से कम, फैमिली की सेफ्टी के लिए मिलते हैं जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स 

Maruti Baleno में 9 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है। कार में क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का फीचर है।

Maruti Baleno

Maruti Baleno: अकसर लोग अपनी फैमिली के लिए ऐसी कार चाहते हैं जिसमें जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ऐसी ही एक कार है Maruti की Baleno. इस हैचबैक 5 सीटर कार में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे कुल छह एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Baleno

विज्ञापन

बच्चों को सेफ राइड

यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसिशन के साथ आती है। कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख में मिल रही है। इस छोटू क्यूट कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) मिलता है। ईएसपी से तेज रफ्तार में अचानक कार को मोड़ने पर यह सिस्टम चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। कार की रियर सीट पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट और आईएसओफिक्स एंकरेज दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले लोगों खासकर बच्चों को सेफ राइड मिलती है।

चार वेरिएंट Sigma, Delta, Zeta और Alpha

Maruti Baleno में रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार अलग-अलग वेरिएंट में 22.35 से लेकर अधिकतम 30.61 kmpl तक की माइलेज देती है। इस कार में चार वेरिएंट Sigma, Delta, Zeta और Alpha मिलते हैं। इस कार में 1197 cc का इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन टाइप में मिलती है। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार USB पोर्ट, LED फॉग लैंप, LED प्रोजेक्टर हैंडलैंप और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।

विज्ञापन

9 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

Maruti Baleno में 9 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है, जो इसे इंटीरियर में हाई क्लास लुक देता है। इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ रियर एसी वेंट और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इस धाकड़ कार में LED DRL और डुअल टोन अलॉय व्हील मिलता है। बाजार में इसकी टक्कर Hyundai i20, Tata Altroz और Toyota Glanza से होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ