Maruti Suzuki की इन 5 कारों की बिक्री औंधे मुंह गिरी, कंपनी को हुआ इतना नुकसान

Maruti Suzuki कीछोटी कारों की बिक्री ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। बीते महीने मारुति सुजुकी ने Swift, WagonR, Baleno, Celerio, Dzire, Ignis और की सिर्फ 61,502 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Waogn baleno
विज्ञापन

Maruti Suzuki की छोटी कारों की डिमांड पिछले कुछ समय से कम हो रही है। इस समय कंपनी  Baleno, Celerio, Dzire, Ignis और Swift भारत में बेचती है। बीते महीने (May 2025) कंपनी इन सभी कारों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पीछे महीने इन कारों की कुल 61,502 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 68,206 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार कंपनी की 6704 यूनिट्स कम बिकी जोकि एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। लेकिन FY 2024-25 में कंपनी ने 125,159 यूनिट्स की बिक्री की थी तो वहीं FY 2025-26 में 123,093 यूनिट्स की बिक्री की है।आइये जनते हैं आखिर क्यों गिर रही है मारुति की छोटी कारों की बिक्री…

ग्राहकों ने बनाई Maruti की छोटी कारों से दूरी

Advertisment

मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री लगातार गिर रही है और इसका सबसे बड़ा कारण कीमत का ज्यादा होना है। सेफ्टी फीचर्स बढ़ने से कॉस्ट भी बढ़ रही है जिसके चलते प्रोडक्ट की कीमत भी अपने आप बढ़ जाती है। लेकिन इतने ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देने के बाद में कंपनी की कारें  क्रैश टेस्ट में फ्लॉप साबित हो रही हैं। अब तो मारुति की सभी कारों में 6 एयरबैग स्टैण्डर्ड आने लगे हैं। माइलेज के मामले में आज भी मारुति की कारों का कोई जवाब नहीं है। डेली यूज़ से लेकर लंबी यात्रा के दौरान ये कारों पैसा वसूल होती हैं। कंपनी को सिर्फ सेफ्टी पर ही फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन

Maruti Alto और S-Presso की बिक्री गिरी

भारत में लगातार हर महीने Alto और S-Presso की भी बिक्री में गिरावट का दौर जारी है।  पिछले महीने इन दोनों कारों की कुल 6,776 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,902 यूनिट्स का रहा था। इतना ही नहीं अप्रैल मई (FY 2024-25)में इन दोनों कारों  की कुल 13,108 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इस बार अप्रैल मई (FY 2025-26) के दौरान इन कारों की 21,421यूनिट्स की बिकी हैं। ये दोनों ही कारें एंट्री लेवल सेगमेंट में आती हैं लेकिन सेफ्टी जीरो हैइसके अलावा अप्रैल मई (FY 2024-25)में इन दोनों कारों  की कुल 13,108 यूनिट्स बिकी और इस बार अप्रैल मई (FY 2025-26) के दौरान इन कारों की 21,421यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ