Hyundai की इस 7 सीटर फैमिली कार में आया नया वेरीएंट, 6 एयरबैग से मिलेगी फुल सेफ्टी

ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Hyundai ने Alcazar के डीजल इंजन के साथ एक नया कॉर्पोरेट वेरिएंट जोड़ा है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी। अब तक यह सुविधा केवल पेट्रोल वैरिएंट तक सीमित थी। इसके अलावा पेट्रोल इंजन के साथ प्रेस्टीज वेरिएंट में नया 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन विकल्प भी पेश किया है।

HYUNDAI ALCAZAR FRONT

2025 Hyundai Alcazar: भारत में फैमिली क्लास के लिए वैसे तो कई कारें मौजूद हैं। लेकिन 6 और 7 सीटर वाला सेगमेंट सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है। बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के मॉडल बाजार में मौजूद हैं। लेकिन एक ऐसी कार भी है जो इस समय काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। हम बात कर रहे हैं Hyundai Alcazar के बारे में। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस गाड़ी के डीजल इंजन के साथ एक नया कॉर्पोरेट वेरिएंट जोड़ा है, जिसमें  पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी। अब तक यह सुविधा केवल पेट्रोल वैरिएंट तक सीमित थी। इसके अलावा पेट्रोल इंजन के साथ प्रेस्टीज वेरिएंट में नया 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन विकल्प भी पेश किया है। आपको बता दें कि इससे पहले हुंडई  ने इसी गाड़ी में एक नया वायर्ड-टू-वायरलेस एडेप्टर भी शामिल किया था, जिससे बिना केबल के अपने मोबाइल एप्लिकेशन तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राहकों को मिलेंगे ये फीचर्स

हुंडई अल्काजार कॉर्पोरेट ट्रिम में 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, क्वाड-बीम LED हेडलैंप, ब्रिज-टाइप रूफ रेल, और सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल दिए हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते है। अल्काजार कॉर्पोरेट ट्रिम में फ्रंट रो के लिए वायरलेस चार्जिंग, , पुश बटन स्टार्ट, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और हुंडई ब्लूलिंक के जरिए कनेक्टेड कार तकनीक मिलेगी। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट  

विज्ञापन

हुंडई अल्काजार में 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया है, जो 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले कॉर्पोरेट वेरिएंट की कीमत 17.86 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 19.28 लाख रुपये है। इसके अलावा DCT ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल इंजन वाले प्रेस्टीज ट्रिम की कीमत 18.63 लाख रुपय है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Variant Price (Ex-showroom) INR
Alcazar Corporate 7S Diesel MT 17 86 700
Alcazar Prestige 7S Petrol DCT 18 63 700
Alcazar Corporate 7S Diesel AT 19 28 700

Hyundai Alcazar को खरीदना चाहिए ?

विज्ञापन

हुंडई अल्काजार एक अच्छी फैमिली एसयूवी है, लेकिन इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। लेकिन इसमें स्पेस और इसका इंटीरियर काफी अच्छा है। लम्बी दूरी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। सेफ्टी फीचर्स की भी इसमें कोई कमी नहीं है। लेकिन इसकी कीमत थोड़ी सी ज्यादा है जो निराश करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ