Maruti Alto, S-Presso sales: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री बीते साल ठीक-ठाक रही। लेकिन साल के आखिरी महीने (Dec 2024) में Alto K10 और S-Presso की सेल काफी शानदार हुई। Alto और S-Presso की पिछले महीने 7,418 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2023 की समान अवधि में कंपनी ने सिर्फ 2,557 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। इतना ही नहीं बीते साल अप्रैल-दिसम्बर (FY 2024-25) में कंपनी ने इन दोनों कारों की कुल 89,642 यूनिट्स की बिक्री की थी।
यहां इस बात पर भी गौर करने की जरूरत है कि कुछ साल पहले जहां सिर्फ Alto की एक ही महीने में 25,000 से ज्यादा की यूनिट्स बिक जाती थी, वहीं इस कार की बिक्री सिमट कर 3000-4000 यूनिट्स रह गयी है।
क्यों अचानक बढ़ी बिक्री?
बड़े ऑफर और डिस्काउंट के चलते Maruti Alto और S-Presso की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ये दोनों ही एंट्री लेकर हैचबैक कारें हैं और इनकी कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी फीचर्स ज्यादा होने की वजह से अब ये दोनों ही कारें आम-आदमी की जेब पर अब भारी पड़ती हैं क्योंकि इनकी कीमत अब ज्यादा हो गई है।
Maruti Alto k10: कीमत और फीचर्स
Alto k10 में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो एक लीटर में 25kmpl की माइलेज ऑफर करता है जबकि CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए कार में ABS+ EBD और ड्यूल एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। Alto k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Alto k10 का फेसलिफ्ट होना इसके फ्लॉप होने की भी एक बड़ी वजह है।
Maruti S-Presso: कीमत और फीचर्स
S-Presso में पावर के लिए 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। सिटी ड्राइव के लिए यह एक बेहतर कार है लेकिन हाईवे पर यह थका देती है। सेफ्टी के लिए कार में ABS+ EBD और ड्यूल एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इस कार को आप CNG में भी खरीद सकते हैं। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। CNG पर 33km की माइलेज देती है। S-Presso की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: OLA के बाद Honda ने खेला बुकिंग पर दांव, सबसे कम कीमत पर बुकिंग का मिलेगा फायदा?
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
6 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
23 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines