March Upcoming Cars 2024: भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। इंडिया दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है। 2023 भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए इवेंट्स से भरा साल रहा है और ऐसे ही कई लॉन्च 2024 में भी देखने को मिलने वाले हैं। साल की शुरुआत में ही विभिन्न कार मनुफक्चरर्स ने पहले ही नए मॉडल लॉन्च कर दिए जिनमें किआ सोनेट फेसलिफ्ट, हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, टाटा पंच ईवी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं अब मार्च 2024 में और भी नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। चलिए सभी के बारे में जानते हैं…
BYD Seal
चीन की EV कार मेकर कंपनी BYD 5 मार्च को भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार Seal EV लॉन्च करने जा रही है। Seal EV को CBU मार्ग के जरिए भारत में लाया जाएगा और ये गाड़ी भी देश में BYD के EV पोर्टफोलियो में Atto 3 और e6 के साथ मार्केट में दिखाई देगी। BYD सील EV सिंगल पीएमएस और डुअल-मोटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जो 227 bhp की पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क देगी। यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेगी। ईवी में 82.5 kWh का बैटरी पैक होगा, जो एक बार चार्ज करने पर 570 किमी तक की रेंज देगा।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
Hyundai Creta N Line
हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए नए क्रेटा एन लाइन मॉडल की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है, जो 11 मार्च को मार्केट पेश की जाएगी। यह i20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद भारत में डेब्यू करने वाला हुंडई का तीसरा एन लाइन मॉडल है। क्रेटा एन लाइन क्रेटा फेसलिफ्ट में पेश किए गए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो 160 बीएचपी और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करेगी। हुंडई क्रेटा एन लाइन की भारत में कीमत 18 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर स्विफ्ट हैचबैक का 4th GEN मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि मारुति ने ऑफिशियल तौर पर सटीक लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि ये कार भी इसी महीने लॉन्च होगी। नई स्विफ्ट को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और बहुत जल्द भारत में भी इसके आने की उम्मीद है। हाल ही में जापान में पेश की गई नई स्विफ्ट दो ट्रिम्स में आती है। एक वेरिएंट में नैचुरली एस्पिरेटेड तीन-सिलेंडर इंजन है, जबकि दूसरा 12V माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है।
ये भी पढ़ें : Car Driving सीख रहे हैं तो इग्नोर न करें 4 बातें
Tata Nexon Dark Edition
ऐसा भी कहा जा रहा है कि टाटा मोटर्स डार्क एडिशन नाम का एक नए वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे नेक्सन लाइनअप के तहत पेश किया जाएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, नेक्सॉन डार्क में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम होने की उम्मीद है, जिसमें टाटा Shiny मिडनाइट ब्लैक पेंट स्कीम और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील ऑफर कर सकता है। हालांकि अभी तक इसके इंजन स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines