Mahindra XUV400 EV में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, स्क्रीन का साइज भी मिलेगा पहले से बड़ा

Mahindra XUV400 EV: कार में 34.5 kWh का बैटरी सेटअप मिलता है। यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 375 km की हाई ड्राइविंग रेंज देता है।

Mahindra XUV400 EV will soon come with update features 10.25-inch touchscreen know price detail, ev cars, Mahindra cars, suv cars

Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा की स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार XUV400 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं। नए फीचर के साथ यह कार साल 2024 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार Mahindra XUV400 EV में जल्द 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलेगा, जो इसके लुक्स को एन्हांस करेगा। अभी तक इसमें 7.0 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। यह नया फीचर हाई वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी कीमत बढ़कर 19.5 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी। फिलहाल इस स्टाइलिश कार का बेस मॉडल 15.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV400 EV

जोड़े गए यह सेफ्टी फीचर्स

नए इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का फीचर मिलेगा। साल 2024 में नए बदलावों के बाद Mahindra XUV400 EV में लोगों की सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में कार के आसपास किसी व्यक्ति या अन्य चीज के आने पर ऑडियो अलर्ट मिलता है, इससे सड़क हादसों से बचाव करने में मदद मिलती है। Mahindra XUV400 EV का टॉप मॉडल 19.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

456 km की ड्राइविंग रेंज भी

फिलहाल बाजार में मौजूद कार के EC ट्रिम में 34.5 kWh का बैटरी सेटअप मिलता है। यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 375 km की हाई ड्राइविंग रेंज देता है। यह बैटरी 3.2 kW के चार्जर के साथ आती है। वहीं, कार का EL ट्रिम 39.4 kWh के बैटरी पैक के साथ मिलता है। यह बैटरी सेटअप सिंगल चार्ज पर 456 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 7.2 kW की चार्जिंग क्षमता है। Mahindra XUV400 में 150 hp की इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Kona Electric और MG ZS EV जैसी कारों से होता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV400 EV

5 मोनोटोन और 5 डुअल टोन कलर

Mahindra XUV400 EV का हाल ही में नया अपडेट वर्जन पेश किया गया था। यह इलेक्ट्रिक कार शानदर 5 मोनोटोन और 5 डुअल टोन कलर के साथ आती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। फास्ट चार्जर से यह कार 50 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2 kW AC चार्जर से यह 6.5 घंटे और 3.3 kW के सामान्य घरेलू चार्जर से यह 13 घंटे में चार्ज होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ