Mahindra XUV400 ev Discount: इस महीने (मई 2024) अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक अच्छी डील मिल सकती है। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा की XUV400 EV के बारे में। इस गाड़ी पर कंपनी ने जो ऑफर पेश किया है वो इतना वैल्यू फॉर मनी है कि आप इसे खरीदने का विचार कर सकते हैं। जी हां इस कार पर 4.40 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है…
XUV400 पर 4.40 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस समय महिन्द्रा XUV40 EVs की काफी inventory (MY2023) बची हुई हैं जो अभी तक क्लियर नही हुई है। इसलिए कंपनी इस गाड़ी पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। इसके अलावा सोर्स के मुताबिक कंपनी XUV400 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि हाल ही में XUV 3XO को लॉन्च किया गया है जो कंपनी की ही XUV 300 का फेसलिफ्ट मॉडल है।
यह भी पढ़ें: 1.79 लाख रुपये सस्ती हुई ये दमदार SUV, सेफ्टी में मिली है 5 स्टार रेटिंग
खैर, अगर आप XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय यह बेस्ट डील आपके लिए फायदे की डील साबित हो सकती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है। डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।
Mahindra XUV400 EV
सिंगल चार्ज में चलेगी 456km
महिंद्रा XUV400 ev में दो वेरिएंट EC और EL मिलते हैं, इनमें 34.5kWh और 39.4kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इसका 34.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि दूसरा बैटरी पैक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है।
XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon ev से है। ये दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे को कांटें की टक्कर देती हैं। लेकिन डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यहां महिंद्रा की गाड़ियां काफी बेहतर होती हैं।
यह भी पढ़ें: बजाज लॉन्च करेगी 6 नई CNG बाइक्स, पहला मॉडल अगले महीने होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines