1.79 लाख रुपये सस्ती हुई ये दमदार SUV, सेफ्टी में मिली है 5 स्टार रेटिंग
महिंद्रा XUV 3XO कंपनी की ही XUV 300 का फेसलिफ्ट मॉडल है। लेकीन मई के इस महीने में कंपनी इस गाड़ी पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Mahindra Car Discount May 2024: हाल ही में नई Mahindra XUV 3XO लॉन्च हुई है जिसे ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO कंपनी की ही XUV 300 का फेसलिफ्ट मॉडल है। लेकीन मई के इस महीने में कंपनी इस गाड़ी पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है और ये डिस्काउंट इतना ज्यादा है कि आप इस गाड़ी को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आइये जानते हैं…
महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 की अभी भी काफी यूनिट्स शो-रूम पर खड़ी हैं जिन्हें बेचने के लिए अब डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। अगर आप इस महीने XUV300 को खरीदते हैं तो आपको इस पर पूरे 1.79 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वैसे इतना डिस्काउंट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह गाड़ी दमदार है।
अगर आप इस महीने महिंद्रा की XUV700 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि कंपनी इस गाड़ी पर पूरे 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह एसयूवी अपने कम्फर्ट के लिए जानी जाती है और सेफ्टी के लिए इसमें कई लाजवाब फीचर्स दिए गये हैं।
महिंद्रा की स्कॉर्पियो की खरीद पर आप इस महीने पूरे एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। फैमिली क्लास को यह एसयूवी टारगेट करती है और इसमें स्पेस से लेकर दमदार इंजन लगा है।
बोलेरो Neo खरीदने की अगर सोच रहे हैं तो इस महीने कंपनी इस गाड़ी पर 83 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छोटे कस्बों और गांवों में इस एसयूवी की खूब डिमांड है। यह हर तरह के रास्तों में बिंदास चलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: