हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Mahindra XUV700 का आने वाला है EV वर्जन? 400 km की रेंज और 200 kmph की टॉप स्पीड

Mahindra की इस नई कार में 20 इंच के टायर साइज और ऑटो क्लाइमेंट कंट्रोल का फीचर मिलेगा। ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आएगी और सिंगल चार्ज पर करीब 400km तक की रेंज देगी।

विज्ञापन
Mahindra cars

Mahindra XUV.e9: यंगस्टर्स में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज है, बाजार में एसयूवी सेगमेंट की ईवी गाड़ियों के गैप को भरने महिंद्रा अपनी नई कार लेकर आने वाला है। बताया जा रहा है कि ये बिग साइज लग्जरी ईवी कार होगी। दरअसल, हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कार लवर्स इसे कंपनी की Mahindra XUV700 का ईवी वर्जन बता रहे हैं। लेकिन ईवी में इस कार के शेप को हाई स्पीड देने के लिए एयरोडायनामिक शेप दिया है।

 

Mahindra XUV.e9  में 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक मिलेंगे 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कार 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक के साथ ऑफर की जा सकती है। कार के फ्रंट को बेहद बॉक्सी और मस्कुलर लुक दिया गया है, इसमें आगे ही चार्जिंग पॉइंट मिलेगा। ये ऑटोमैटिक कार होगी, जिसमें अलॉय व्हील दिए गए हैं। ये कार इंटरनेट एडिशन होगी और इसकी रियर सीट पर टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके फ्रंट में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसके लुक्स को एन्हांस करेगा।

विज्ञापन

 

 

Mahindra XUV 700 का स्पेसिफिकेशन

 

Mahindra XUV 700 
Car Specifications
Price
Rs. 17.71 Lakh onwards
Engine
1997 cc & 2184 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5, 6 & 7 Seater

Mahindra XUV.e9 में क्रूज कंट्रोल और डुअल टोन इंटीरियर

Mahindra की ये नई कार पांच सीट ऑप्शन में ऑफर की जा सकती है। ये हाई स्पीड कार होगी, जो सड़क पर करीब 200 kmph की टॉप स्पीड जनरेट करेगी। कार में क्रूज कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेंगे। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा। ये कार सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी।

विज्ञापन

Mahindra XUV.e9 सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि इसे 2025 के मध्य तक पेश कर दिया जाएगा। Mahindra XUV.e9 में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ADAS सेंसर से चलता है, ये किसी व्यक्ति या वाहन के आपकी कार के ज्यादा नजदीक आने और हादसा होने का खतरा होने पर वीडियो और ऑडिया अलर्ट जारी करता है।

Mahindra XUV.e9 में सनरूफ और बड़े टायर साइज

Mahindra XUV.e9 में सनरूफ मिलेगा, जिससे इसमें बाहर का बेतरीन व्यू और कार में रोशनी आएगी। ये कार 20 इंच के टायर साइज और ऑटो क्लाइमेंट कंट्रोल के फीचर के साथ मिलेगी। फिलहाल कंपनी अपनी इस नई कार की कीमतों का खुलासा नही किया है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

 

 

ये भी पढ़ें: Maruti की इस 5 Seater Car में आखिर ऐसा क्या? जो हर महीने बिक रही हजारों, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मस्कुलर लुक और 7 Seat, जल्द आ रही Nissan की ये दमदार फोर्थ जनरेशन SUV, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: आ गई Nissan की नई SUV, एक झलक से Toyota और Kia के उड़े होश; जानें इस 7 Seater Car की कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola