Auto Expo 2025 में आएगी Mahindra की एडवांस्ड इलेक्ट्रिक SUV! 500km की मिलेगी रेंज

Auto expo 2025 में Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 7e को पेश कर सकती है। हाल ही में इसकी एक तस्वीर लीक हुई है। बताया जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है।

mAHINDRA suv
विज्ञापन

Mahindra XEV 7e: महिंद्रा ने भारत में पिछले साल अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e को लॉन्च किया था। इन दोनों गाड़ियों ने अपनी रेंज और डिजाइन के दम पर लोगों को आकर्षित किया। अब कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ‘XEV 7e’ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस नए मॉडल की तस्वीर लीक हुई है। यह XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मॉडल है। इसका डिजाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। लेकिन प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव भी किये जाएंगे। इतना ही नहीं ऑटो एक्सपो 2025 में भी इसे प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक इस नए मॉडल को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

Advertisment

ऐसा होगा डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Mahindra XEV 7e में महिंद्रा का इल्यूमिनेटेड Logo और साथ में  नई क्लोज्ड ग्रिल भी मिलेगी। BE 6 और XEV 9e की तरह ही इसमें सिग्नेचर LED DRLs लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं इस कार को थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें अनोखे स्टार-पैटर्न एयरो व्हील्स और नए डिजाइन का लोअर फ्रंट बंपर मिलेगा।

इसके अलावा इसका साइड प्रोफाइल, व्हील्स, बूट डिजाइन, टेललैंप और पिलर स्ट्रक्चर कंपनी की ही XUV700 से मिलता-जुलता है। नए मॉडल को INGLO प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह एक बेहद सेफ और हाई परफॉरमेंस प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे कंपनी अपनी आने वाली कारों में इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन

बैटरी और रेंज

नई XEV 7e में BYD के लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 59kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है जो सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज ऑफर करेगी। यह 6 सीटर में आ सकती है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ट्रिपल इंटीग्रेटेड स्क्रीन, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कैप्टन सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नई XEV 7e इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ