Mahindra Thar 5 door named Thar Roxx details in hindi: महिंद्रा थार का नाम ही काफी है, हर कोई इसे एक बार खरीदना और चलाना चाहता है। लेकिन बीते कुछ समय से इस कार की सेल्स डाउन हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में इसके 6160 यूनिट्स की सेल हुई थी, जबकि मई में ये संख्या कम होकर 5750 और जून में ये घटकर 5376 ही रह गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अगस्त को महिंद्रा की नई 5 डोर थार लॉन्च होने वाली है। ऐसे में हो सकता है लोग अब नई थार को खरीदने के लिए पुराने थार की बुकिंग न कर रहे हों।
5 door Thar में 3 डोर से ये मिलेगा अलग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra Thar 5 door का नाम Thar Roxx होगा। 3 डोर के मुकाबले इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। ADAS एक हाई टेक सेफ्टी फीचर है, ये सेंसर से चलता है। ये किसी वाहन, व्यक्ति या वस्तू के कार के ज्यादा पास आने और एक्सीडेंट होने का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। ये ऑडियो और वीडियो दोनों अलर्ट देता है।
|
Mahindra Thar
|
Monthly Sales |
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 6,059 |
| Feb 2024 | 5,812 |
| Mar 2024 | 6,049 |
| Apr 2024 | 6,160 |
| May 2024 | 5,750 |
| Jun 2024 | 5,376 |
Mahindra Thar 5 door का इंजन और स्पेसिफिकेशन
5-door थार बाजार में Force Gurkha 5-door को टक्कर देगी। इसमें 1.5-लीटर का इंजन मिलेगा, हाई पावर के लिए इसमें चार-सिलेंडर इंजन मिलेगा। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी। कार में 5 डोर के अलावा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। ये सनरूफ सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है और ये ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। बड़ी सनरूफ से बाहर का व्यू बेहतर मिलता है और रोशनी भी अधिक आती है।
|
Mahindra Thar
|
Car Specifications |
| Engine | 1497 to 2184 cc |
| Safety |
4 Star (Global NCAP)
|
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 4 Seater |
Mahindra Thar 5 Door में टर्बों इंजन ऑप्शन
कार में ऑफरोडिंग के लिए 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट होगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें पावरफुल 2.2 लीटर इंजन भी ऑफर करेगी। इस कार में टर्बों इंजन भी मिलेगा। कार में हाई स्पीड के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, ये कार 155 kmph की टॉप स्पीड देता है। इस न्यू जनरेशन कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में अलॉय व्हील और 16 इंच के बड़े टायर साइज मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी नई थार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Mahindra Thar में मिलेंगे ये फीचर्स
- कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किया जाएगा।
- ये एसयूवी डुअल फ्रंट एयरबैग और रियर में चार एयरबैग के साथ आएगी।
- कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, ये हादसे से बचाने के लिए अलर्ट जारी करता है।
- कार में क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर का ऑप्शन मिलेगा।
- इसमें छह कलर ऑप्शन और LED लाइट्स मिलेंगी।
- इसमें एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलेगा, जो ड्राइवर को चारों टायरों पर अधिक कंट्रोल देता है।
ये भी पढ़ें: 9 लाख से कम कीमत में मिल रही ये न्यू जनरेशन CNG कार , 27 की माइलेज और शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: 6.29 लाख में मिल रही ये 5 Seater सेडान कार, 28 की माइलेज और तगड़े सेफ्टी फीचर्स
ये भी पढ़ें: Nissan X-Trail को टक्कर देगी Mahindra की ये 7 Seater SUV, 4×4 ड्राइव और 14 लाख से कम कीमत
ये भी पढ़ें: Tata Curvv में ऐसा क्या? Nexon के होते हुए क्यों खरीदें ये महंगी कार? 5 पॉइंट में समझें सब कुछ…
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
6 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
23 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines