---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

क्यों डाउन हुई Mahindra Thar की Sale? 15 अगस्त के बाद बदल जाएगा इसका नाम और लुक

Mahindra Thar 5 door का नाम Thar Roxx होगा। इसमें छह कलर ऑप्शन और LED लाइट्स मिलेंगी, ये फुल साइज एसयूवी कार होगी। नई कार में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

---विज्ञापन---

Mahindra Thar 5 door named Thar Roxx details in hindi: महिंद्रा थार का नाम ही काफी है, हर कोई इसे एक बार खरीदना और  चलाना चाहता है। लेकिन बीते कुछ समय से इस कार की सेल्स डाउन हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में इसके 6160 यूनिट्स की सेल हुई थी, जबकि मई में ये संख्या कम होकर 5750 और जून में ये घटकर 5376 ही रह गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अगस्त को महिंद्रा की नई 5 डोर थार लॉन्च होने वाली है। ऐसे में हो सकता है लोग अब नई थार को खरीदने के लिए पुराने थार की बुकिंग न कर रहे हों।

5 door Thar में 3 डोर से ये मिलेगा अलग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra Thar 5 door का नाम Thar Roxx होगा। 3 डोर के मुकाबले इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। ADAS एक हाई टेक सेफ्टी फीचर है, ये सेंसर से चलता है। ये किसी वाहन, व्यक्ति या वस्तू के कार के ज्यादा पास आने और एक्सीडेंट होने का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। ये ऑडियो और वीडियो दोनों अलर्ट देता है।

---विज्ञापन---

 

Mahindra Thar 
Monthly Sales
Month Sales No.
Jan 2024 6,059
Feb 2024 5,812
Mar 2024 6,049
Apr 2024 6,160
May 2024 5,750
Jun 2024 5,376

 

---विज्ञापन---

Mahindra Thar 5 door का इंजन और स्पेसिफिकेशन

5-door थार बाजार में Force Gurkha 5-door को टक्कर देगी। इसमें 1.5-लीटर का इंजन मिलेगा, हाई पावर के लिए इसमें चार-सिलेंडर इंजन मिलेगा। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी। कार में 5 डोर के अलावा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। ये सनरूफ सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है और ये ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है। बड़ी सनरूफ से बाहर का व्यू बेहतर मिलता है और रोशनी भी अधिक आती है।

---विज्ञापन---

 

Mahindra Thar 
Car Specifications
Engine 1497 to 2184 cc
Safety
4 Star (Global NCAP)
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 4 Seater

 

---विज्ञापन---

Mahindra Thar 5 Door में टर्बों इंजन ऑप्शन

कार में ऑफरोडिंग के लिए 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट होगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें पावरफुल 2.2 लीटर इंजन भी ऑफर करेगी। इस कार में टर्बों इंजन भी मिलेगा। कार में हाई स्पीड के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, ये कार 155 kmph की टॉप स्पीड देता है। इस न्यू जनरेशन कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में अलॉय व्हील और 16 इंच के बड़े टायर साइज मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी नई थार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

---विज्ञापन---

Mahindra Thar में मिलेंगे ये फीचर्स

  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किया जाएगा।
  • ये एसयूवी डुअल फ्रंट एयरबैग और रियर में चार एयरबैग के साथ आएगी।
  • कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, ये हादसे से बचाने के लिए अलर्ट जारी करता है।
  • कार में क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें छह कलर ऑप्शन और LED लाइट्स मिलेंगी।
  • इसमें एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलेगा, जो ड्राइवर को चारों टायरों पर अधिक कंट्रोल देता है।

ये भी पढ़ें: 9 लाख से कम कीमत में मिल रही ये न्यू जनरेशन CNG कार , 27 की माइलेज और शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 6.29 लाख में मिल रही ये 5 Seater सेडान कार, 28 की माइलेज और तगड़े सेफ्टी फीचर्स

ये भी पढ़ें: Nissan X-Trail को टक्कर देगी Mahindra की ये 7 Seater SUV, 4×4 ड्राइव और 14 लाख से कम कीमत

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata Curvv में ऐसा क्या? Nexon के होते हुए क्यों खरीदें ये महंगी कार? 5 पॉइंट में समझें सब कुछ…

First published on: Jul 21, 2024 03:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola