Mahindra Thar Roxx MX1: कई टीज़र के बाद, महिंद्रा ने आखिरकार अपनी Thar Roxx को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों की घोषणा कर दी है। यह 5 डोर वर्जन में आई है। नई Thar Roxx को पेट्रोल और डीजल इंजन में उतारा है। इसके एंट्री-लेवल (MX1)पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है। रॉक्स की कीमतें 3-दरवाजे वाले वेरिएंट की तुलना में लगभग 1.64 लाख रुपये अधिक है।
इंजन और पावर
Mahindra Thar Roxx MX1 में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो मैन्युअल और गियरबॉक्स के साथ आता है और यह 152hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा जो मैन्युअल गियरबॉक्स से सुविधा मिलती हैं। इसमें 18 इंच के स्टील व्हील्स Mahindra Thar Roxx के बेस मॉडल MX1 में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है।
इसमें LED लाइट्स, ड्यूल टोन Exterior
इसमें आपको 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया है। इसके अलावा इसमें पुश बटन स्टार्ट, ड्राईवर सीट को एडजस्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें 60:40 स्प्लिट रियर फोल्डिंग बेंच सीट दी गई है। पीछे बठने वालों के लिए इसमें AC वेंट फीचर दिया है साथ ही USB पोर्ट मिलता है। जिसमें आप अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं।
इस वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया गया है। महिंद्रा थार रॉक्स में सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है। सेफ्टी के लिए MX1 वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलती है।
डिजाइन और फील
नई Thar Roxx का डिजाइन न सिर्फ प्रीमियम है बल्कि यह काफी बोल्ड और स्पोर्टी है। मौजूदा 3 डोर की तुलना में इसके फ्रंट में नई ग्रिल मिलती है। थार रॉक्स का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइडर, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टोर, जैसी SUVs से होगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की पहली मेक-इन-इंडिया SUV अब दौड़ेगी जापान में, गुजरात से भेजीं 1600 गाड़ियां
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines