Maruti Suzuki की पहली मेक-इन-इंडिया SUV अब दौड़ेगी जापान में, गुजरात से भेजीं 1600 गाड़ियां

Maruti Fronx export to japan : मारुति सुजुकी की स्टाइलिश एसयूवी Fronx भारत में तो कामयाब है अब यह कार जापान में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार है। कंपनी ने ‘मेड-इन-इंडिया’ एसयूवी Fronx का अब जापान में निर्यात शुरू कर दिया है।

Fronx to japan

Maruti Fronx export to japan: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी ‘मेड-इन-इंडिया’ एसयूवी Fronx का अब जापान में निर्यात शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि मारुति सुजुकी की Fronx,  जापान में लॉन्च होने वाली पहली एसयूवी होगी। कंपनी ने बताया कि Fronx का प्रोडक्शन मारुति सुज़ुकी के गुजरात प्लांट में किया जाता है। शुरुआत में जापान के लिए कंपनी ने Fronx की 1,600 यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से रवाना किया है।

इससे पहले साल 2016 में मारुति सुज़ुकी ने बलेनो को जापान को निर्यात किया था और अब दूसरा मॉडल बना है। Fronx एसयूवी को मारुति सुज़ुकी की पैरेंट कंपनी सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन द्वारा 2024 के ऑटम सीजन में जापान में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। जापान के लिए मेक इन इंडिया Fronx को एक्सपोर्ट करना और यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस मौके पर बोलते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “यह बेहद गर्व की बात है कि हमारी ‘मेड-इन-इंडिया’ Fronx जल्द ही जापान में नजर आएगी। हम सभी जानते हैं कि जापान दुनिया के बेहतरीन और एडवांस ऑटोमोबाइल बाज़ारों में से एक है। भारत में Maruti Fronx को खूब पसंद किया जाता है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारो में इसका नाम है। इतना ही नहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मारुति सुजुकी की इस उपलब्धि की तारीफ़ करते हुए कहा कि समय बदल रहा है।

Maruti FRONX: इंजन और पावर

FRONX  एक बेहद स्टाइलिश एसयूवी है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और फीचर्स की इसमें कोई कमी नहीं है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। ये इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

इसके अलावा इस गाड़ी में 1.2L K-Series का एडवांस्ड Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड AGS गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इसमें Start Stop टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर यह 28.51 किलोमीटर है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 8.37 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Fronx

फीचर्स और स्पेस

फीचर्स की बात करें तो इसमें हेडअप डिस्प्ले दिया है। इसकें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर और 9 इंच HD स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है। FRONX की लम्बाई 3995 mm है, चौड़ाई 1765 mm, ऊंचाई 1550 mm है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ