Mahindra की नई पिकअप का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी ने अपने ग्लोबल पिकअप का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. यह वहीं पिकअप है जिसे लंबे समय से Scorpio-N से जुड़े पिकअप मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है. इसका ग्लोबल डेब्यू कल यानी 14 अगस्त को होगा. Mahindra ने इस पिकअप के कॉन्सेप्ट वर्जन को पहली बार 2023 में साउथ अफ्रीका में पेस किया था. अब कंपनी इसके प्रोडक्श मॉडल को दुनिया के सामने लाने जा रही है टीजर में साफ है कि नई पिकअप को मजबूत और मस्कुलर डिजाइन दिया गया है. जबकि इसमें Scorpio-N SUV की डिजाइन झलक भी देखने को मिलेगी
Scorpio-N जैसा लेकिन ज्यादा मस्कुलर डिजाइन
नई Mahindra Scorpio-N Pik Up का डिजाइन Scorpio-N SUV से काफी हद तक इंस्पायर्ड है. हालांकि पिकअप को SUV की तुनला में ज्यादा लंबा और दमदार लुक दिया गया है. पीछे की तरफ बड़ा Cargo Bed मिलता है, जो इसे एक अलग पहचान देता है. रोजमर्रा के साथ-साथ एडवेंचर इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी बनाता है.
सामने मिलेगी बड़ी ग्रिल और LED लाइट्स
पिकअप के फ्रेंट में चौड़ी Multi-Slat Grille दी गई है, जिसके बीच Mahindra का Twin-Peak Logo दिखाई देता है. इसके साथ Vertically Stacked LED Headlamps और Slim LED Daytime Running Lights मिलती हैं। टीजर में इसका फ्रंट Scorpio-N के मुकाबले ज्यादा चौड़ा और मजबूत नजर आता है.
साइड से ऐसा दिखेगा पिकअप का डिजाइन
साइड प्रोफाइल में Double-Cab Layout साफ दिखाई देता है. इसके साथ लंबा Cargo Bed, बड़े Wheel, Arches, Roof Rails और बड़े Alloy Wheels दिए गए हैं. उम्मीद है कि नई पिकअप का Wheelbase Scorpio-N से लंबा होगा.
ये भी पढ़ें- बारिश हो या गर्मी कार में भूलकर भी न छोड़ें ये 5 चीजें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें पूरी लिस्ट
पीछे मिलेगा खास पिकअप लुक
नई पिकअक के रियर हिस्से को भी काफी दमदार डिजाइन दिया गया है. इसमें Vertically Stacked C-Shaped LED Tail-Lamp दिखाई देता हैं.Tailgate पर बड़े अक्षरों में MAHINDRA लिखा है. रियर ग्लास के ठीक नीचे Horizontal Lighting Element भी दिया गया है, जो इसके लुक को और अलग बनाता है.
Scorpio-N वाला इंजन मिलने की उम्मीद
Mahindra ने अभी नई Global Pik Up के इंजन और दूसरे Technical Specifications की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि उम्मीद है कि इसमें Scorpio-N वाले Powertrain Options का इस्तेमाल किया जा सकता है.
6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्प
नई पिकअप में 6-Speed Manual और 6-Speed Torque Converter Automatic Transmission मिलने की उम्मीद है. हालांकि इन फीचर्स और इंजन ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से ग्लोबल डेब्यू के समय की जाएगी.
14 अगस्त को सामने आएगी पूरी जानकारी
Mahindra की नई Global Pik Up का ग्लोबल डेब्यू 14 अगस्त 2026 को होगा. फिलहाल टीजर से इसके डिजाइन की जानकारी सामने आई है, जबकि इंजन, फीचर्स और अन्य तकनीकी जानकारी का खुलासा डेब्यू के समय होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बारिश में कार में घुस जाए पानी तो सबसे पहले कौन-सा पार्ट होता है खराब? जानें तुरंत क्या करें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines