बारिश हो या गर्मी कार में भूलकर भी न छोड़ें ये 5 चीजें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें पूरी लिस्ट
कार पार्क करने के बाद कुछ सामान अंदर छोड़ देना आम बात है लेकिन गर्मी और बारिश में ये गलती भारी पड़ सकती है. जानें कार लॉक करने से पहले किन चीजों को जरूर बाहर निकालना चाहिए.

कार जब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. इसी वजह से लोग जल्दबाजी में काई सामान कार के अंदर छोड़ देते हैं लेकिन तेज गर्मी या बारिश के मौसम में कुछ चीजें कार के अंदर छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है.
दवाइयां कार में छोड़ने से बचें
2 / 7अगर आप नियमित रूप से दवा लेते हैं तो उसे कार में छोड़ने की गलती न करें. तेज धूप में कार का तापमन काफी बढ़ा जाता है, जिससे कुछ दवाइयों की क्वालिटी और असर प्रभावित हो सकता है. इसलिए दवाओं को हमेशा पैकेट पर बताई परिस्थितियों में रखें और कार से उतरते समय उन्हें साथ ले जाएं.
लैपटॉप और मोबाइल भी न छोड़ें
3 / 7मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, पेन ड्राइव और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को गर्म कार में छोड़ने से बचना चाहिए. ज्यादा तापमान से इनकी बैटरी और इंटरनल पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं.
सनस्क्रीन को भी रखें कार से बाहर
4 / 7सनस्क्रीन की लंबे समय तक गर्म कार में छोड़ना भी सही नहीं है. ज्यादा तापमान इसके लिए सही नहीं होता है. गर्मी से पैकेजिंग खराब होने पर ट्यूब या बोतल लीक भी कर सकती है और कार की सीट या इंटीरियर को नुकसान पहुंचा सकती है.
गर्म कार में रखी प्लास्टिक बोतल का पानी न पिएं
5 / 7कार में पानी की बोतल रखना आम बात है लेकिन प्लास्टिक की बोतल को घंटों तक तेज गर्मी में छोड़ने के बाद उसका पानी पीने से बचना बेहतर है, गर्मी के असर से प्लास्टिक के कुछ पदार्थ पानी में मिल सकते हैं.
पर्स और मोबाइल सीट पर रखना खतरनाक
6 / 7कार की सीट पर पर्स, हैंडबैग या मोबाइल जैसी चीजें छोड़ना चोरी का खतरा बढ़ा सकता है. बाहर से नजर आने वाला सामान चोरों का ध्यान खींच सकता है और वे शीशा तोड़कर सामान ले जा सकते हैं.
कार लॉक करने से पहले करें ये चेक
7 / 7गलत सामान कार में छोड़ने से सेहत, जेब और सुरक्षा तीनों पर असर पड़ सकता है. दवाइयां खराब हो सकती हैं, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है और चोरी में बड़ा नुकसान हो सकता है.



















