हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahindra Scorpio N में बढ़ गए ये 4 स्मार्ट फीचर्स, नहीं बढ़ी कीमत, 4WD का भी ऑप्शन

कार के डीजल वेरिएंट में 4×4 ड्राइव ऑप्शन मिलता है, ये फीचर कार के चारों पहियों पर एक साथ पावर सप्लाई करता है। कार के फ्रंट और रियर में सेफ्टी के लिए कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N now gets new features: महिंद्रा की Scorpio N का बाजार में अलग ही दबदबा है। अब इस कार में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी कीमतों में इजाफा नहीं किया है। दरअसल, कंपनी कार के टॉप 3 वेरिएंट में अब वेंटिलेटेड सीट और वायरलेस चार्जर ऑफर करेगी। अब Mahindra Scorpio N के Z8 Select, Z8 और Z8 L में नया हाई ग्लोस फिनिश सेंटर कंसोल, ऑटो डिमिंग IRVM जैसे स्मार्ट फीचर्स आएंगे।

Mahindra Scorpio N में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं, इस कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं, ये कार इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कार का बेस मॉडल 17.30 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।

 

Mahindra Scorpio N का इंजन पावर और माइलेज

Mahindra Scorpio N में 1997cc से लेकर 2184cc तक का हाई पावर इंजन मिलता है। ये इंजन हाई पिकअप के लिए 200bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये कार 15 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कार के फ्रंट और रियर में सेफ्टी के लिए कैमरा दिया गया है। कंपनी कार में छह और सात दोनों सीट ऑफर करती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। यह कार सी शेप एईडी डीआरएल के साथ आती है।

ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम

कार के डीजल वेरिएंट में 4×4 ड्राइव ऑप्शन

कार के डीजल वेरिएंट में 4×4 ड्राइव ऑप्शन मिलता है, ये फीचर कार के चारों पहियों पर एक साथ पावर सप्लाई करता है। इसमें ड्राइवर के पास एक समय में केवल दो टायरों पर पावर सप्लाई का भी ऑप्शन होता है। इससे खराब रास्तों पर कार को चलाने में आसानी होती है। यह कार स्टार्ट/स्टॉप बटन और 187 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन की दूरी को कहते हैं।

 

Mahindra Scorpio-N

 

महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलते हैं ये फीचर्स

  • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप से रात में अधिक रोशनी मिलती है।
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कार को हाई क्लास बनाता है।
  • कूल्ड ग्लव बॉक्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स
  • बिल्ट-इन एलेक्सा और वायरलेस चार्जिंग आता है।
  • ऑटो हेडलैंप और वाइपर का ऑप्शन मिलता है।
  • कार में 6-वे ड्राइवर पावर एडजस्टेबल सीट से कम्फर्टेबल राइड मिलती है।

 

Mahindra Scorpio N 
Car Specifications
Price
Rs. 17.30 Lakh onwards
Engine
1997 cc & 2184 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 6 & 7 Seater

Mahindra Scorpio N में ये भी

  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और सब-वूफर के साथ सोनी के 12-स्पीकर आते हैं।
  • कार में टिल्ट फंक्शन के साथ पावर स्टीयरिंग दिया गया है।
  • इसमें USB चार्जर मिलता है।
  • क्रूज कंट्रोल और 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील मिलते हैं।
  • लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और गियर लीवर कार को हाई क्लास लुक देता है।

 

 

ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें