15 अगस्त से पहले ही चुपके से लॉन्च हुई नई Mahindra Scorpio-N, सनरूफ समेत मिले ये बड़े अपडेट

Mahindra ने बिना शोर-शराबे के नई Scorpio-N फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. एसयूवी में पहली बार पैनोरमिक समरूफ, 540-डिग्री कैमरा और बड़ी स्क्रीन जैसे कई बड़े अपडेट दिए गए हैं. जानिए क्या हुए बदलाव.

Mahindra Scorpio-N

नई Mahindra Scorpio-N हुई लॉन्च.

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Scorpio-N के फेसलिफ्ट मॉडल को तय समय से पहले ही बाजार में पेश कर दिया है. माना जा रहा था कि कंपनी इसे 15 अगस्त को पेश करेगी, लेकिन ब्रांड ने बिना किसी बड़े ऐलान के करीब 10 दिन पहले ही इसे लॉन्च करके सभी को चौंका दिया है. अपडेट के साथ इस एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये

नई Mahindra Scorpio-N Facelift की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 25 लाख रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी इसे कुल साथ वेरिएंट में लेकर आई है.

विज्ञापन

ये हुए बड़े बदलाव

पहली बार मिला पैनोरमिक सनरूफ

फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट  पैनोरिमिक सनरूफ है. ये फीचर पहली बार Scorpio-N में दिया गया है. और इसे टॉप वेरिएंट Z8L में शामिल किया गया है. इसके अलावा इसी वेरिएंट में 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ट्रांसपेरेंट चेसिस व्यू और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे ऑफ रोडिंग और तंग रास्तों पर ड्राइविंग पहले से ज्यादा आसान होगी.

केबिन में अब मिलेंगी बड़ी स्क्रीन

नई Scorpio-N के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसमें पहले की तुलना में बड़ा 12.29 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 10.25 इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. जिसमें तीन अलग-अलग डिस्प्ले थीम का ऑप्शन दिया गया है. हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल बटन पहले ही तरह बरकरार रखे गए हैं.

विज्ञापन

नए अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग की सुविधा

कंपनी ने एसयूवी के एक्सटीरियर में भी हल्के बदलाव किए हैं. Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में अब नए डिजाइन वाले 18 इंच के ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो पहले मिलने वाले 17 इंच के व्हील्स की जगह लेंगे. इसके अलावा फ्रंट सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है.

विज्ञापन

इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव

मैकेनिकल तौर पर Mahindra Scorpio-N पहले जैसी ही रहेगी. इसमें 2.0 लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो 203 bhp की पावर और 380Nm का टार्क देता है. वहीं वहीं, 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है, जो 132 bhp और 175 bhp के दो पावर ट्यून में उपलब्ध है. ये इंजन 400nm तक टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ग्राहकों को वेरिएंट के अनुसार रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों विकल्प मिलते रहेंगे.

फीचर्स बढ़े, लेकिन पहचान वही

नई Scorpio-N Facelift में बड़े बदलाव नहीं किए हैं. इसक पहचान पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के जरिए इसे पहले ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है. खासकर पैनोरमिक सनरुफ, 540-डिग्री कैमरा, बड़ी स्क्रीन और नए अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ