हाईवे पर सामने से आ रही हाई-बीम लाइट कर देती है परेशान? रात में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
रात में ड्राइव करते समय अक्सर हाईवे पर हाई-बीम लाइट कुछ सेंकड के लिए आपकी विजिबिलिटी छीन सकती है. जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन आप ये टिप्स अपना कर इस चकाचौंध से बच सकते हैं.

रात के समय हाईवे पर ड्राइव करना आसान नहीं होता खासकर तब जब सामने से आने वाले वाहन लगातार हाई-बीम का इस्तेमाल कर रहे हों. तेज रोशनी कुछ सेकंड के लिए आंखों की देखने की क्षमता को प्रभावित कर देती है. ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इनके बचने के लिए ड्राइवर्स को ये उपाय अपनाना चाहिए.
सामने की तेज हेडलाइट को सीधे न देखें
2 / 7अगर सामने से कोई वाहन हाईबीम पर आ रहा है तो उसकी हेडलाइट पर नजर टिकाने से बचें. इसकी बजाय सड़क के लेफ्ट में बनी सफेद लाइन या किनारे पर ध्यान रखें. इससे आखों पर तेज रोशनी का असर कम होगा और साइड विजन की मदद से आप गाड़ी सेफ्टी से चला पाएंगे.
एंटी-ग्लेयर चश्मा कर सकता है मदद
3 / 7जो लोग अक्सर रात में ड्राइव करते हैं उनके लिए एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग वाला चश्मा उपयोगी हो सकता है. ये सामने से आने वाली सफेद या पीली तेज रोशनी की चमक को काफी हद तक कम करता है. इससे आंखों पर प्रेशर कम पड़ता है और ड्राइविंग बेहतर बनती है.
कार के शीशों की सफाई भी है जरूरी
4 / 7रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए कार की विंडशील्ड और सभी शीशों को हमेशा साफ रखें. शीशों पर जमी डस्ट गंदगी और छोटे-छोटे स्क्रैच सामने से आने वाली रोशनी की ज्यादा फैला देते हैं, जिससे सड़क साफ दिखाई नहीं देती. ये भी पढ़ें- बारिश में टायर में नाइट्रोजन भरवाएं या सामान्य हवा? जानिए कौन-सा ऑप्शन रखेगा आपको ज्यादा सुरक्षित
केबिन लाइट बंद रखें, रियर-व्यू मिरर को करें डिम
5 / 7ड्राइविंग के दौरान कार के अंदर की लाइट जलाने से बाहर का अंधेरा ज्यादा महसूस होता है, इसलिए केबिन लाइट बंद रखें. साथ ही पीछे से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी से बचने के लिए इनसाइड रियर व्यू मिरर को नाइट मोड पर कर दें. अगर आपकी कार में ऑटो डिमिंग मिरर है तो उसे ऑन रखें.
जरूरत पड़ने पर डीपर का इस्तेमाल करें
6 / 7अगर सामने वाला वाहन लगातार हाई-बीम पर चल रहा है तो उसे संकेत देने के लिए अपनी गाड़ी का डीपर या पास लाइट एक-दो बार फ्लैश करें. इससे सामने वाला ड्रावर समझ सकता है कि उसे लो-बीन पर आना है. ये भी पढ़ें- 3 साल चलाइए फिर कंपनी को लौटाइए ये कार, वापस मिलेगा 60% तक पैसा!
आंखों में थकान हो तो तुरंत ब्रेक लें
7 / 7अगर तेज रोशनी की वजह से आंखों में जलन या थकान महसूस होने लगे तो गाड़ी चलाना थोड़ी देर के लिए बंद कर दें और अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें.