Tata की EV पर बंपर ऑफर! 3.35 रुपये तक सस्ती मिल रही ये गाड़ी, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा

अगर आप अगस्त में टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. टाटा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है, यहां देखें डील.

Tata EV Discount August 2026
1 / 7
Tata EV Discount August 2026

आपके लिए अगस्त टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका हो सकता है. क्योंकि कंपनी इस महीने अलग-अलग ईवी मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर दे रही है. हालांकि, ये ऑफर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हैं. साथ ही ये सभी ऑफर्स 31 अगस्त 2026 तक मान्य हैं और शहर व स्टॉक के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

Curvv EV पर सबसे ज्यादा फायदा

Curvv EV पर सबसे ज्यादा फायदा2 / 7

इस महीने Tata Curvv EV पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. Curvv EV X वेरिएंट पर 30 हजार रुपये का एक्सजेंज बोनस और 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके अवाला जो मौजूदा Tata ICE या EV ग्राहक नई Curvv X खरीदेंगे उन्हें 30 हजार का लॉयल्ट बेनिफिट भी मिलेगा. इस हिसाब से Curvv EV X वेरिएंट पर कुल 65000 तक का फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

Curvv EV के दूसरे वेरिएंट पर 3.35 लाख तक की छूट

Curvv EV के दूसरे वेरिएंट पर 3.35 लाख तक की छूट3 / 7

Curvv EV के एक दूसरे वेरिएंट पर अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है.इसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. वहीं Curvv EV Creative वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंंट मिल रहा है, जिससे कुल फायदा 2.85 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.

Harrier EV पर 2.75 लाख रुपये तक का ऑफर

Harrier EV पर 2.75 लाख रुपये तक का ऑफर4 / 7

Harrier EV के Adventure, Fearless+ और Empowered वेरिएंट पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 75,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है. मौजूदा टाटा कार मालिकों को नई Tata EV खरीदने पर 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा, जबकि Tata EV से नई Tata EV में अपग्रेड करने वालों को 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके अल्वा फ्रीडम ऑफर में Adventure वेरिएंट पर 75,000 रुपये और Fearless+ व Empowered वेरिएंट पर 1 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है. कुल मिलाकर Adventure वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये और बाकी दो वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत

Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत5 / 7

Punch EV के मीडियम, लॉन्ग और स्मार्ट वेरिएंट पर भी इस महीने खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. एक्सचेंज पर 30 हजार रुपये और स्क्रैपेज पर 35 हजार रुपये का फायदा मिलेगा. Medium Range वेरिएंट पर 90,000 रुपये और Long Range वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस तरह Medium Range पर कुल 1.25 लाख रुपये और Long Range पर 1.45 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा. वहीं Smart वेरिएंट पर 60,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ कुल 95,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Tiago EV पर भी शानदार ऑफर्स

Tiago EV पर भी शानदार ऑफर्स6 / 7

Tata Tiago EV पर भी अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. ये ऑफर पुराने मॉडल के लॉन्ग रेंज XT वेरिएंट पर है, जिसमें 70 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये का फ्रीमड ऑफर शामिल है. इसके अलावा 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिलेगा.

विज्ञापन

Nexon EV पर सबसे कम छूट

Nexon EV पर सबसे कम छूट7 / 7

अगर आप Tata Nexon EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने इस पर अधिकतम 45,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है. इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 25 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन