अगले महीने Mahindra Scorpio-N Facelift की लॉन्चिंग! सामने आए नए फीचर्स और डिजाइन की डिटेल्स

महिंद्रा अगले महीने अपनी पॉपुलर गाड़ी Scorpio-N का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर सकती है. तो आइए जानते हैं इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में क्या नए अपडेट ग्राहकों को मिल सकते हैं.

1_c5416d
विज्ञापन

Mahindra Scorpio-N भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा SUV में से है और इसके फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार भी तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 Mahindra Scorpio-N Facelift को 14 या 15 अगस्त के आसपास पेश कर सकती है. इस नई Scorpio-N में डिजाइन, केबिन और फीचर्स से जुड़े कई अहम अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

एक्सटीरियर में मिलेगा नया लुक

नई स्कॉर्पियो के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट किए जा सकते हैं. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और कुछ स्टाइलिंग बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

केबिन में होंगे बड़े बदलाव

नई Scorpio-N के इंटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोट्स के मुताबिक इसमें पहले बार पैनोरमिक समरूफ दिया जा सकता है, जिसकी मांग ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे. हालांकि ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट्स में मिलने की संभावना है. वहीं एंट्री और मिड वेरिएंट्स में अभी जैसे मॉडल की तरह सिंगल पेन सनरूफ मिल सकता है.

मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले

इस बार इंटीरियर को पहले से ज्यादा मॉर्डन बनाने की तैयारी है. नई स्कॉर्पियो में 10.25 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसमें पहले से बेहतर यूजर इंटरफेस और तेज प्रोसेसिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है. साथ ही फुल-स्क्रीन नेविगेशन और ADAS से जुड़े अलर्ट भी मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं

अगर इंजन की बात करें, तो इसमें किसी बड़े बदलाव की संभवना नहीं है. नई स्कॉर्पियो में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा. दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है.

सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स भी होंगे बेहतर

नई Scorpio-N Facelift में सेफ्टी और आराम दोनों पर खास ध्यान दिया जा सकता है. रिपोर के मुताबिक इसमें हाई डेफिनेशन 360 डिग्री कैमरा दिया जा सकता है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना आसान होगा. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव पहले से ज्यादा आरामदायक हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ