कार इंश्योरेंस लेते समय ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, इन बातों को कभी न करें नजरअंदाज

सिर्फ सस्ता देखकर कार इंश्योरेंस खरीद लेना समझदारी नहीं है. अगर आपने IDV, ऐड ऑन कवर, कैशलेस गैराज और पॉलिसी की शर्तों पर ध्यान नहीं दिया, तो क्लेम के समय परेशानी हो सकती है. यहां जान लीजिए कार इंश्योरेंस लेते समय किन जरूरी बातों को कभी नजरअंदा नहीं किया जाना चाहिए.

car insurance

कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले कर लें ये 7 काम, नहीं तो क्लेम के समय हो सकता है बड़ा नुकसान.

विज्ञापन

How to Choose Car Insurance: कार खरीदते समय जितनी रीसर्च और प्लानिंग जरूरी है उतना ही जरूरी उस कार का सही इंश्योरेंस चुनना भी है. भारत में मोटर व्हीलकर एक्त के तहत बिना वैलिड कार इंश्योरेंस के सड़क पर गाड़ी चलाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है. ऐसा करने पर चालान भी कट सकता है. ऐसे में सवाल उठाता है कि क्या सिर्फ कार इंश्योरेंस लेना काफी ही तो जवाब है- नहीं. सबसे पहले जरूरी है आपकी पॉलिसी सही कवरेज दे और जरूरत पड़ने पर पूरा साथ निभाए. तो अगर आप नई कार इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं या पुरानी पॉलिसी रिन्यू कराने वाले हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना सही हो सकता है.

सबसे पहले IDV जरूर देखें

कार इंश्योरेंस लेते समय सबसे पहले IDV यानी इन्श्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू (Insured Declared Value) पर ध्यान दें. ये आपकी कार की वो तय कीमत है, जो गाड़ी चोरी होने या गा़ड़ी की पूरी तरह टूट-फूट या उसके क्षतिग्रस्त होने की कंडीशन में कंपनी मैक्सिमम भुगतान के रूप में देती है. इसलिे पॉलिसी खरीदते समय  IDV को जरूर चेक करें. जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है.

विज्ञापन

पॉलिसी में क्या-क्या कवर हो रहा है, यह समझें

पॉलिसी लेने के पहले ये जरूर देखें कि आपके इंश्योरेंस किन-किन चीजों को कवर करता है. क्या इसमें दुर्घटना से नुकसार का कवर मिलेगा? क्या गाड़ी चोरी होने पर कवर मिलेगा? ऐसे में अगर आप बहेतर कवरेज चाहते हैं तो ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ आपकी अपनी कार के नुकसान का भी कवरेज Comprehensive Cover शामिल हो.

सही ऐड-ऑन कवर चुनें

अगर आप चाहते हैं कि फ्यूचर में क्लेम के समय किसी तरह की परेशनी न हो, तो जरूरत के मुताबिक ऐड ऑन कवर भी चुनें. जैसे Zero Depreciation Cover एड करने पर गाड़ी पार्ट्स में हुई घिसावट का पैसा नहीं काटा जाता है और पूरा क्लेम मिल सकता है. इसके साथ ही Engine Protection, Consumables Cover और Roadside Assistance जैसे ऐड-ऑन भी कई कंडीशन में क्लेम में लाभ देते हैं.

विज्ञापन

अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना करें

कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले कंपनी का प्लान देखकर फैसला न करें. अलग-अलग कंपनियों के प्रीमियम कवरेज और सुविधाओं में क्या अंतर है इसकी तुलना करें. इससे चुनने में आसानी होगी. इसके लिए कई ऑनलाइन टूल और वेबसाइट्स है जहां अलग-अलग पॉलिसी को कंपेयर किया जा सकता है.

कैशलेस गैराज नेटवर्क भी जरूर जांचें

पॉलिसी लेने से पहले ये देख लें कि इंश्योरेंस कंपनी के कैशलेस गैराज आपके शहर या आसपास हैं या नहीं. अगर नेटवर्क गैराज आपके नजदीक होगा, तो दुर्घटना के समय गाड़ी की मरम्मत करवाना काफी आसान हो जाएगा. 

विज्ञापन

नो क्लेम बोनस का फायदा उठाएं

अगर आपके पास पॉलिसी है और अगर आपने उस पूरे साल कोई क्लेम नहीं लिया तो आपको नो क्लेम बोनस(NCB) का फायदा मिल सकता है. इससे अगले इंश्योरेंस प्रीमियम पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिलता है. इसलिए पॉलिसी लेते समय NCB की जानकारी जरूर लें.

नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें

किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने से पहले उनके नियम और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है. कई बार कुछ बातें सिर्फ डॉक्यूमेंट में लिखी होती हैं और क्लेम के समय उनका पता चलता है. इसलिए जल्दबाजी में पॉलिसी लेने के बजाय सभी शर्तों के समझकर फैसला लें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ