गांव के 'छोरे' कहे जाने वाली Mahindra Bolero हुई अपडेट, जानें नए फीचर्स
Edited By Amit Kasana

mahindra bolero
Edited By Amit Kasana

mahindra bolero
Mahindra: Mahindra ने अपनी Bolero और Neo कार को अपडेट किया है। फीचर्स में बदलाव के अलावा इनकी कीमत भी अब पहले से ज्यादा हो गई है। Bolero Classic अब पहले से 31 हजार रुपये अधिक और Neo पहले से 15 हजार रुपये अधिक कीमत में बाजार में मिलेगी। Bolero Classic में कंपनी mhawk75 डीजल इंजन देती है। यह इंजन 55.9 kw की पावर के साथ 210 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें microhybrid फीचर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Bolero Classic का बेस वेरिएंट B4 की कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टॉप वैरिएंट V6 में 31 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह सभी कीमतें एक्स शोरुम बढ़ी हैं। इसी तरह Neo में N4, N8 और N10 की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। केवल N10 के लिमिटेड एडिशन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Bolero Classic शुरूआती कीमत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। Bolero Neo शुरूआती कीमत 9.63 लाख रुपये एक्स शोरुम में मार्केट में मिलती है। Bolero Neo N10 का लिमिटेड एडिशन 11.49 लाख रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है। Bolero Neo में mhawk100 इंजन मिलता है। जो 73.5 kw की पावर के साथ 260 NM का टॉर्क जेनरेट मिलता है। इसमें मल्टी टैरेन तकनीक मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: