आ गया Hero का नया EV Scooter, इसे लेकर ससुराल गए, तो सब कहेंगे जीजा जी क्या बात है  

hero, hero ev scooter, ev scooter, scooter under 80000

प्रतीकात्मक फोटो

EV Scooter: इंडियन टू व्हीलर बाजार में इलेक्टिक स्कूटर की भारी डिमांड है। यही वजह है कि सभी वाहन निर्माता कंपनियां आए दिन बाजार में किफायती कीमत और हाई माइलेज वाले स्कूटर लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में Hero एक नया EV Scooter लेकर आया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने में 150 KM तक ऐसा अनुमान है। इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 50 हजार से टॉप मॉडल में 90 हजार तक होगी। दोनों एक्स शोरुम प्राइस हैं।

विज्ञापन

15 मार्च को उठेगा पर्दा

दरअसल, Hero ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए स्कूटर का टीजर लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इसकी केवल एक झलक दिखाई है। स्कूटर की कीमत, ड्राइविंग रेंज आदि किसी बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी यह स्कूटर तीन दिन बाद 15 मार्च को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह धांसू फीचर्स मिलेंगे

इस नए धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में कर्वी सीट्स, एलईडी हेडलैंप, फ्रंट डिस्क ब्रेक,एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, थिक ग्रैब रेल आदि सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 50KMPH हो सकती है। कंपनी के इसमें 550W के पावर क्षमता वाली बैटरी पैक देने की संभावना है। जिसे चार्ज करने में चार से पांच घंटे लगेंगे। इसमें युवाओं को ध्यान में रखकर ब्लैक, सिल्वर और रेड के अलावा डुअल टॉन कलर ऑप्शन भी होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ