Hyundai: Hyundai ने अपनी हैचबैक कार i20 की कीमतों में कटौती की है। Hyundai की कार खरीदने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai i20 हैचबैक के Sportz एडिशन की कीमत में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

दो इंजन ऑप्शन बाजर में उपलब्ध 

अपडेट कीमत के अनुसार अब Hyundai i20 Sportz वेरिएंट अब 3,500 रुपये सस्ता हो गया है। कीमत कम होने के बाद अब i20 Sportz की कीमत 8.05 लाख रुपये और i20 Sportz IVT की कीमत 9.07 लाख रुपये हो गई है। Hyundai i20 में 1.2-लीटर, नैचुरली-एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है।

विज्ञापन

अब सामान्य मैनुअल AC सिस्टम मिलेगा

जानकारी के मुताबिक Hyundai ने दाम घटाने के बाद अपने इस वेरिएंट में बदलाव कर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को हटा दिया है। अब इसकी जगह कार में हीटर के साथ एक सामान्य मैनुअल AC का सिस्टम दिया जाएगा। इस स्पोर्ट्स कार में दमदार इंजन है जो 81.8 bhp की पावर और 114.7nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल है। टर्बो इंजन 118.4bhp की पावर और 172Nm का पीक टॉर्क देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ