---विज्ञापन---

गांव के ‘छोरे’ कहे जाने वाली Mahindra Bolero हुई अपडेट, जानें नए फीचर्स

Mahindra: Mahindra ने अपनी Bolero और Neo कार को अपडेट किया है। फीचर्स में बदलाव के अलावा इनकी कीमत भी अब पहले से ज्यादा हो गई है। Bolero Classic अब पहले से 31 हजार रुपये अधिक और Neo पहले से 15 हजार रुपये अधिक कीमत में बाजार में मिलेगी। Bolero Classic में कंपनी mhawk75 डीजल […]

Mahindra: Mahindra ने अपनी Bolero और Neo कार को अपडेट किया है। फीचर्स में बदलाव के अलावा इनकी कीमत भी अब पहले से ज्यादा हो गई है। Bolero Classic अब पहले से 31 हजार रुपये अधिक और Neo पहले से 15 हजार रुपये अधिक कीमत में बाजार में मिलेगी। Bolero Classic में कंपनी mhawk75 डीजल इंजन देती है। यह इंजन 55.9 kw की पावर के साथ 210 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें microhybrid फीचर है।

---विज्ञापन---

लिमिटेड एडिशन कार की नहीं बढ़ी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Bolero Classic का बेस वेरिएंट B4 की कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टॉप वैरिएंट V6 में 31 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह सभी कीमतें एक्स शोरुम बढ़ी हैं। इसी तरह Neo में N4, N8 और N10 की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। केवल N10 के लिमिटेड एडिशन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

और पढ़िए –आ गया Hero का नया EV Scooter, इसे लेकर ससुराल गए, तो सब कहेंगे जीजा जी क्या बात है 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Hyundai ने सस्ती की अपनी ये दो धांसू कारें, मौका हाथ से न जाने पाए

---विज्ञापन---

पावर में है दमदार, ऑफ रोडिंग का ‘किंग’ है यह कार 

Bolero Classic शुरूआती कीमत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। Bolero Neo  शुरूआती कीमत 9.63 लाख रुपये एक्स शोरुम में मार्केट में मिलती है। Bolero Neo N10 का लिमिटेड एडिशन 11.49 लाख रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है। Bolero Neo में mhawk100 इंजन मिलता है। जो 73.5 kw की पावर के साथ 260 NM का टॉर्क जेनरेट मिलता है। इसमें मल्टी टैरेन तकनीक मिलती है।

First published on: Mar 13, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola