Lunar Rover: जल्द ही Hyundai की Lunar Rover कार चांद पर सरपट दौड़ेगी। हुंडई मोटर ग्रुप ने ऐलान किया है कि उसने लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मॉडल लूनर रोवर को बनाना शुरू कर दिया है। लूनर रोवर कोरिया में एयरोस्पेस पार्टनर के सहयोग से बनाई जा रही है।
एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा और LiDAR सेंसर
इसमें एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा और LiDAR सेंसर के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी, मोटर, व्हील्स और ड्राइविंग सिस्टम है। इसमें सोलर पैनल दिए गए हैं, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा। इसमें Hyundai Rotem की रोबोटिक टेक्नोलॉजी है।
और पढ़िए – सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज, कीमत 70 हजार से कम, Elesco ईवी स्कूटर ने आते ही मचाई तबाही
लूनर रोवर को हर तरह के तापमान को झेलने के लिए तैयार किया जाएगा
Lunar Rover का वजन महज 70kg होगा। लूनर रोवर को गर्मी, सर्दी और बारिश हर तरह के तापमान को झेलने के लिए तैयार किया जाएगा। इसे पहले जमीन पर कई बार टेस्ट किया जाएगा। लूनर रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतारने की योजना बनाई गई है।
6 कोरियाई रिसर्ज इंस्टीट्यूट से करार हुआ था
बता दें कि जुलाई 2022 में कंपनी ने रोवर को डेवलप करने के लिए एयरोस्पेस सेक्टर में 6 कोरियाई रिसर्ज इंस्टीट्यूट के साथ करार किया था। संभावना है कि इसकी टेस्टिंग साल 2024 के अंत तक पूरी हो जाएगी। जिसके बाद साल 2027 तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।
और पढ़िए – मात्र 20 हजार रुपये में इस युवक ने बना ली E Bike, जानें डिटेल
ह्यूमन मोबिलिटी एक्सपीरियंस का दायरा बढ़ाना मकसद
लूनर रोवर मैन्युफैक्चरिंग पर बोलते हुए हुंडई मोटर और किआ के आर एंड डी योजना और कॉर्डिनेशन सेंटर के प्रमुख व कार्यकारी उपाध्यक्ष योंग वा किम ने कहा कि हुंडई मोटर ग्रुप का लक्ष्य चंद्रमा पर मानव पहुंच और विस्तार में योगदान देना है। इसके साथ ही हमें ह्यूमन मोबिलिटी एक्सपीरियंस का दायरा बढ़ाना है। लूनर रोवर के डेवलपमेंट के साथ हम अंतरिक्ष मोबिलिटी में विस्तार करने के साथ जमीन, समुद्र और हवा मोबिलिटी से आगे बढ़ रहे हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines